मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय मंच पर चला संदीप की मधुर आवाज का जादू, भजन केटेगरी में जीता उपविजेता का खिताब

Share Now

कमला नेहरू कॉलेज कोरबा में MSW के स्टूडेंट, गायक एवं ख्यातिलब्ध फोटो जर्नलिस्ट संदीप शर्मा ने इंटरनेशनल ग्लोबल मलेशिया में आयोजित संगीत प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान, कई देश से सैकड़ों प्रतिभागियों ने की शिरकत


कोरबा। हिंदुस्तान आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी के द्वारा भारत संस्कृति यात्रा का आयोजन मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से संदीप शर्मा ने भजन केटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

यह संस्था गवर्मेट ऑफ इंडिया के मिनिस्ट्री ऑफ कटर कैल्चर कल्चर ,भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवम हाई कमीशन ऑफ इंडिया कुआलालंपुर मलेशिया से मान्यता प्राप्त संस्था है जिसका 550 वां कार्यक्रम था। इस इंटरनेशनल प्रतियोगिताबमे कई देशों के प्रतिभागियों ने शिरकत की। संस्था के द्वारा आर्ट और कल्चर को आगे बढ़ाने के लिए यह आयोजन करता है।

मलेशिया कुआलालंपुर के शतानंद ऑडोटोरियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डिप्टी हाई कमिश्नर ऑफ इंडिया टू मलेशिया श्रीमती शुभासिनी नारायण , विशिष्ट अतिथि के रूप में डी रमणी इब्राहम, और फाउंडर शिरडी साई बाबा सोसाइटी ऑफ मलेशिया एस पी केनन विशेष रुप से उपस्थित थे।

भारत संस्कृति यात्रा 2025 के द्वारा मलेशिया मे इंटरनेशनल ग्लोबल में आयोजित संगीत प्रतियोगिता मे भजन प्रतियोगिता, भरतनाटयम. सेमी क्लासिकल सॉन्ग प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, कत्थक प्रतियोगिता, मॉर्डन डांस प्रतियोगिता, फोक डांस प्रतियोगिता, रबिन्द्र नृत्य प्रतियोगिता, सेमी क्लासिकल डांस, नॉन क्लासिकल डांस प्रतियोगिता आयोजित किय गया।

इस अंतरराष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता के भजन केटेगरी मे संदीप शर्मा को द्वितीय पुरुस्कार मिला जिसे मुख्य अतिथि डिप्टी हाई कमिश्नर ऑफ इंडिया टू मलेशिया श्रीमती शुभासिनी नारायण , विशिष्ट अतिथि डी रमणी इब्राहम, और फाउंडर शिरडी साई बाबा सोसाइटी ऑफ मलेशिया एस पी केनन अंतरराष्ट्रीय मंच पर संदीप शर्मा को द्वितीय पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

संदीप शर्मा ने प्रतियोगिता मे बेहतरीन भजन की प्रस्तुति देकर का जजों का दिल जीत लिया।

संदीप शर्मा ने कोरबा तथा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। वर्तमान में संदीप शर्मा कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा, में एम.एस.डब्ल्यू मैं अध्यनरत है और उनके गुरु डॉ. कुणाल दासगुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतारा, घटना के बाद भी आस पास ही मंडरा रहा दंतैल, क्षेत्र में दहशत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत कोरबी-चोटिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही…

21 minutes ago

केंद्रीय विद्यालय नं. 2 NTPC की स्टूडेंट फाल्गुनी ने पत्र लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर जीता उपविजेता का खिताब

यूनिवर्सल पोस्ट यूनियन पत्र लेखन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी की…

3 hours ago

वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री निवास…

24 hours ago

किताबें आज भी हमारे सबसे सच्चे-अच्छे और विश्वसनीय मित्र हैं, MLib के स्टूडेंट्स होने के नाते लोगों से उनकी मित्रता बढ़ाएं: डाॅ शालिनी शुक्ला

कमला नेहरु महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय पर व्याख्यान…

1 day ago