सदभाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में रखी गई थी। बैठक में मौजूद रहे वरिष्ठ पत्रकार, बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष एवं संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी की उपस्थिति में बीएन यादव को सदभाव पत्रकार संघ के जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने कहा कि संगठन के विस्तार मजबूती के लिए मिलकर कार्य करें और पत्रकारों के हित की दिशा के लिए एकजुट होकर प्रयास में जुट जाएं।
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की यह बैठक कटघोरा स्थित वन मंडल कटघोरा विश्राम गृह में आयोजित की गई थी। बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि देव दत्त तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रकाश चंद अग्रवाल, प्रदेश महासचिव तिलक राज सलूजा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष ध्रुव चंद़ा कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरतदास महंत की उपस्थिति में बीएन यादव को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नवीन गोयल उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, ओम जायसवाल, उपाध्यक्ष रामनारायण रजक मौजूद रहे।