Home छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव के मुख्य आतिथ्य में कनवेंशन हॉल का नामकरण व प्रतिमा...

CM विष्णुदेव के मुख्य आतिथ्य में कनवेंशन हॉल का नामकरण व प्रतिमा अनावरण समारोह आज सुबह 11 बजे

59
0

कोरबा। गुरुवार 12 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने कोरबा प्रवास के दौरान पुण्यश्लोका राजमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के सम्मान में नवनिर्मित कनवेंशन हॉल का नामकरण एवं प्रतिमा अनावरण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा इस शुभ अवसर समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सूचित कर समारोह में सम्मिलित होने कहा गया है। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने उप मुख्यमंत्री और कोरबा के प्रभारी मंत्री कोरबा अरुण साव, कोरबा के लोकप्रिय विधायक व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन एवं राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव के सानिध्य में आयोजित इस स्वर्णिम समारोह में सभी से अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे जिला जेल रोड, इंडस्ट्रियल एरिया, कोरबा स्थित कनवेंशन हॉल में आयोजित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here