अहमदाबाद में प्लेट क्रैश, 242 यात्रियों संग लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार

Share Now

अहमदाबाद में प्लेट क्रैश की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह विमान 242 यात्रियों संग लंदन जा रहा था जो टेक ऑफ के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भी आशंका जताई जा रही है कि प्लेन में पूर्व CM विजय रूपाणी भी सवार थे।


गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार 12 जून की दोपहर एयर इंडिया के पैसेंजर विमाग बोइंग ड्रीमलाइन 787 क्रैश हुआ है, जिसकी डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं। अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटेंं देखी गईं। वहीं, काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है।

ड्रीमलाइनर बोइंग 787 लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय ही आसपास की इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हुआ है।

विमान के उड़े परखचे

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगकर यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। शुरुआती तस्वीरें जो सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि विमान के परखचे उड़ गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

तस्वीर में दिख रहा है कि विमान का एक विंग टूटकर गिर हुआ है। दमकल कर्मी पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है। विमान एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रहा था, जब यह हादसा हुआ था।

चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है, लोग इस भयावह हादसे को देखकर भयभीत हैं और इधर उधर भाग रहे हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। विमान का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका है। विमान जिस बिल्डिंग से लगकर गिरा है, वह भी क्षितग्रस्त हुई है।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

CM विष्णुदेव ने कोरबा को दी 223 करोड़ की सौगातें, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की मांग पर कन्वेंशन सेंटर वातानुकूलित करने की घोषणा

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को…

2 hours ago

निष्पक्ष और न्यायप्रिय विभूति थीं पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेन्शन सेंटर के…

4 hours ago

केंद्रीय विद्यालय-2 एनटीपीसी कोरबा में 10वीं-12वीं की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश प्राप्त करने 25 जून तक वक्त

प्रवेश की यह सुविधा केवल एनटीपीसी कर्मियों, केंद्र सरकार के विभागों, केंद्र सरकार के स्वायत्त…

6 hours ago

CM विष्णुदेव कोरबा पहुंचे, पुलिस लाइन हेलीपेड में मंत्री लखन, IG और DM समेत जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा के पुलिस लाइन हेलीपेड पर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों…

10 hours ago

CM विष्णुदेव के मुख्य आतिथ्य में कनवेंशन हॉल का नामकरण व प्रतिमा अनावरण समारोह आज सुबह 11 बजे

कोरबा। गुरुवार 12 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने कोरबा प्रवास के दौरान पुण्यश्लोका…

1 day ago

जिलेवासियों को 223 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का तोहफा देने कल कोरबा आएंगे CM विष्णुदेव साय

जिलेवासियों को 223 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का उपहार देने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

1 day ago