केंद्रीय विद्यालय-2 एनटीपीसी कोरबा में 10वीं-12वीं की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश प्राप्त करने 25 जून तक वक्त

Share Now

प्रवेश की यह सुविधा केवल एनटीपीसी कर्मियों, केंद्र सरकार के विभागों, केंद्र सरकार के स्वायत्त निकायों जैसे सीआईएसएफ, बैंक, डाक विभाग, आयकर, एलआईसी, रेलवे में कार्यरत कर्मियों के बच्चों के लिए ही उपलब्ध है।


कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। इसकी सूचना पहले ही जारी की जा चुकी है और अब अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। खास बात यह है कि प्रवेश की यह सुविधा केवल एनटीपीसी कर्मियों, केंद्र सरकार के विभागों, केंद्र सरकार के स्वायत्त निकायों जैसे सीआईएसएफ, बैंक, डाक विभाग, आयकर, एलआईसी, रेलवे में कार्यरत कर्मियों के बच्चों के लिए ही उपलब्ध है। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा के प्राचार्य एसके साहू ने बताया कि रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी या उनके अभिभावक कार्यालयीन दिवस में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय से पंजीयन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें अपने आवेदन पत्र, मांगे गए अनिवार्य दस्तावेजों के साथ 25 जून को शाम 4 बजे तक विद्यालय में जमा करना होगा। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी प्रवेश निर्देशिका 2025-26 के नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया का पालन करते हुए ही प्रवेश दिए जाएंगे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

वर्षों से अपडेट नहीं है सर्विस बुक, इसलिए जारी हुई त्रुटिपूर्ण अतिशेष शिक्षकों की सूची : विपिन यादव

शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव व जिला पदाधिकारी जय कुमार राठौर ने…

3 hours ago

पुरानी बस्ती कोरबा में रक्तदान शिविर 14 जून को, सभापति नूतन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सुबह 9 बजे शुभारंभ

कोरबा। एन.के.एच. बालाजी ब्लड बैंक और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति पुरानी बस्ती कोरबा के…

4 hours ago

CM विष्णुदेव ने कोरबा को दी 223 करोड़ की सौगातें, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की मांग पर कन्वेंशन सेंटर वातानुकूलित करने की घोषणा

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को…

1 day ago

निष्पक्ष और न्यायप्रिय विभूति थीं पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेन्शन सेंटर के…

1 day ago

CM विष्णुदेव कोरबा पहुंचे, पुलिस लाइन हेलीपेड में मंत्री लखन, IG और DM समेत जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा के पुलिस लाइन हेलीपेड पर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों…

1 day ago