मां महामाया की नगरी अंबिकापुर में आयोजित होगा अभाविप छग प्रांत का तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग


अंबिकापुर/कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं विकास हेतु अभ्यास वर्ग की एक नियमित परंपरा है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छत्तीसगढ़ प्रान्त के तत्वावधान में प्रांत अभ्यास वर्ग 27 से 29 जून 2025 के मध्य मां महामाया की नगरी अंबिकापुर में आयोजित किया जाएगा। हरिमंगल पैलेस अंबिकापुर में आयोजित होने जा रहे इस अभ्यास वर्ग के लिए प्रांत मंत्री यज्ञदत्त वर्मा ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि वर्ग में प्रांत कार्यकारिणी के सभी सदस्य, सभी जिलों की घोषित जिला समिति के कार्यकर्ता, रायपुर व बिलासपुर महानगर के अध्यक्ष, मंत्री एवं भाग संयोजक, विश्वविद्यालय एवं अग्रणी महाविद्यालय के अध्यक्ष व मंत्री, प्रत्येक जिले से चयनित प्राध्यापक, जनजाति छात्र व छात्रा कार्यकर्ता, चयनित नगर मंत्री व सहमंत्री शामिल होंगे। कोरबा नगर मंत्री नेहाल सोनी ने बताया कि इस वर्ग में कोरबा जिले से भी कार्यकर्ता शामिल होंगे।


“प्रांत मंत्री यज्ञदत्त वर्मा ने कहा है कि अपेक्षित कार्यकर्ता 27 जून की सुबह के 8 के पूर्व पहुंचेंगे और वापसी 29 जून की रात्रि 9 बजे के बाद होगी। इस वर्ग में मध्यक्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही एवं दक्षिण कर्नाटक के प्रांत संगठन मंत्री बसवेश कोरी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।”


प्रांत अभ्यास वर्ग संचालन हेतु गठित समिति में संचालन समिति प्रमुख अमित कुमार नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम प्रमुख राधेश्याम साहू, कार्यक्रम सहसमुख कुमारी उर्वर्शी वर्मा, कार्यक्रम सह प्रमुख – प्रमोद पटेल, नियंत्रक सक्षम पाठक, सह नियंत्रक कुमारी पायल राजपूत, सह नियंत्रक मन साहू, सह नियंत्रक विकास कोड़े, सदस्य इन्दीवर शुक्ला और सन्देश पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है।


वर्ग हेतु तैयारी के विषय :-

🌀सभी जिला के जिला संयोजक अपने कार्यक्षेत्र की भौगोलिक जानकारी, शैक्षणिक जानकारी एवं कार्यक्रम आदि के वृत्त की जिले की फ़ाइल बनाकर लाना अनिवार्य है।

🌀वर्ग में आने वाले कार्यकर्ताओं कि जिला बैठक अनिवार्य रूप से करके आना।

🌀व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु पूर्व तैयारी करना।

🌀आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता अपने परिसर के अलग अलग 20 सक्रीय छात्र-छात्राओं का पूरा पता सहित नाम, कक्षा, शिक्षा, की जानकारी व बैठक करके सूची बनाकर लाना है।

🌀वर्ग में आने वाले सभी कार्यकर्ता स्वामी विवेकानन्द / यशवंत राव केलकर जी की पुस्तक पढ़ कर आना।

🌀आवश्यक कार्यकर्ता परिषद गीत एवं वन्दे मातरम् गीत का अभ्यास कर कक्षा में आएं।

🌀वर्ग में आपेक्षित कार्यकर्ता की सूची 20 जून तक प्रांत कार्यालय में भेजें।

🌀प्रान्त अभ्यास वर्ग की संचालन समिति की बैठक 15 व 16 जून तथा 25 व 26 जून को अंबिकापुर में होगी।

🌀सभी विभाग संयोजक अपने जिला संयोजक एवं पूर्णकालिक, विस्तारक कार्यकर्ता के साथ मिलकर अपने जिलो के सत्र-2025-26, 2026-27 व 2027-28 के इकाई, संपर्क स्थान, महाविद्यालय इकाई के नामों की सूची बनाकर लाएं।


वर्ग हेतु अपेक्षित बिन्दु :-

अभ्यास वर्ग का शुल्क 50 रु. होगा।

व्यायाम हेतु उचित गणवेश साथ लाएं।

एकल गीत व वर्ग गीत हेतु तैयारी करके आएं।

दैनिक उपयोग हेतु स्वंय की वस्तुएं अपने साथ लाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *