भारत कृषि व ऋषि का देश है, जिन्होंने सेहत के साथ कर्मों में शुद्धता के लिए योग का उपहार दिया : हर्षिता पांडेय

Share Now

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस वर्ष 21 जून 2025 को 190 देशों के एक लाख से अधिक स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। इस बार की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव देश के विकास के साथ विरासत पर भी हमेशा जोर दिया है। भारत कृषि व ऋषियों का देश है। योग हमारी प्राचीन धरोहर और अमूल्य विरासत है। योग न केवल विश्व कल्याण का ध्येय है, जीवन का चेतना से जुड़ाव, एकता और संयम का भी प्रतीक है। कर्मों में शुद्धता लाने के लिए हम योग करते हैं। इस बार की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य रखी गई है।


कोरबा। यह बातें शुक्रवार को विश्व योग दिवस को लेकर आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रेसवार्ता में मुख्य वक्ता रहीं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हर्षिता पांडेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले से मेरा अनूठा नाता रहा। आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे पुनः इस भूमि पर अपनी बातें रखने का अवसर मिला। कोरबा में राजनीतिक से ज्यादा पारिवारिक कार्यों से अधिक आना जाना रहा है। आज मुख्य विषय 11वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है और मुझे हर्ष है कि ऊर्जानगरी में इस विषय पर वार्ता लेने का दायित्व दिया। मुझे विश्वास है कि समय समय पर अनेक कीर्तिमान रच चुके कोरबा में 21 जून को एक बार फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने विकास के साथ विरासत पर भी हमेशा जोर दिया है। कृषि व ऋषियों का देश है और योग हमारी प्राचीन धरोहर है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस वर्ष 21 जून 2025 को 190 देशों के एक लाख से अधिक स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।


27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने पहले भाषण में कहा था कि “योग भारत की प्राचीन परंपरा है। यह मन और शरीर, विचार और क्रिया, संयम और पूर्ति के बीच सामंजस्य है। यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक संपूर्ण दृष्टिकोण है।”उसी वर्ष, रिकॉर्ड समय में केवल 75 दिनों के भीतर, 177 देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित किया।


इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में काम करना प्रारंभ किया। देश की अर्थव्यवस्था हो, देश को शक्ति संपन्न करने का अभियान हो, हर क्षेत्र में भारत को सशक्त बनाया। इसके साथ ही भारत की प्राचीन विरासत योग को अद्वितीय पहचान दिलाई और आज विश्व के 195 से अधिक देशों में हर वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मंडल स्तर पर और जिला स्तर पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन सेंटर में योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। प्राचीन समय में डॉक्टर नहीं थे। तब ऋषियों व मनीषियों ने योग और आयुर्वेद के माध्यम से लोगों की सेहतमंद रखने भूमिका निभाई। हर व्यक्ति अपने जीवन में योग को शामिल करें, तो सेहतमंद भारत को 2047 तक विकसित देश का लक्ष्य सरल हो जाएगा।


प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ के श्रम एवं उद्योग मंत्री व कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हर्षिता पांडेय, कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल, भाजयुमो के महामंत्री एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन, अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, पूर्व पार्षद ऋतु चौरसिया, ज्योति वर्मा, नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर समेत अन्य उपस्थित रहे।


प्रेस वार्ता के प्रमुख बिंदु

• “योग से सहयोग की भावना जन्म लेती है। यह दुनिया को जोड़ता है, तोड़ता नहीं।”

• “One Earth, One Health” जैसे वैश्विक संदेशों में योग एक मूल आधार है।

विशेष आयोजन और रिकॉर्ड्स

• 2015 में राजपथ, दिल्ली पर पहला ऐतिहासिक आयोजन — 35,000 से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ योग किया।

• 2023 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में पीएम मोदी के नेतृत्व में आयोजित योग दिवस ने नई मिसाल कायम की — 121 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

• यह विश्व में योग को राजनयिक सेतु के रूप में स्वीकारने का प्रतीक बन गया।

जन-जन तक योग: ‘जन आंदोलन’ में परिवर्तन

• मोदी सरकार के प्रयासों से योग को गांव-गांव, स्कूलों, ऑफिसों, जेलों, सेना और यहां तक कि दूरदराज के आदिवासी इलाकों में भी पहुँचाया गया।

• ‘फिट इंडिया मूवमेंट’, ‘स्वस्थ भारत मिशन’, और ‘आयुष मंत्रालय’ की योजनाएं, सभी में योग एक केंद्रीय स्तंभ बनकर उभरा है।

विश्व में योग का विस्तार: मोदी मॉडल

• भारत के 150 से अधिक दूतावासों और उच्चायोगों ने मोदी जी के नेतृत्व में हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया।

• प्रधानमंत्री जी की पहल पर योग को WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के माध्यम से Global Centre for Traditional Medicine के रूप में मान्यता मिली।

• “M-Yoga” ऐप की शुरुआत की गई है जो विश्व की विभिन्न भाषाओं में योगाभ्यास सिखाता है।

प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तिगत योगदान

• मोदी जी स्वयं प्रतिदिन योग करते हैं और समय-समय पर देशवासियों से भी इसका आह्वान करते हैं।

• उन्होंने योग को “सॉफ्ट पावर” के रूप में उपयोग करते हुए विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।

• उनके प्रयासों से भारत ने दुनिया को यह संदेश दिया कि आध्यात्मिक विरासत, आधुनिक स्वास्थ्य की चाबी बन सकती है।

योग को वैश्विक मंच पर लाने का संकल्प

• 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने पहले भाषण में कहा था कि

“योग भारत की प्राचीन परंपरा है। यह मन और शरीर, विचार और क्रिया, संयम और पूर्ति के बीच सामंजस्य है। यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक संपूर्ण दृष्टिकोण है।”

• उसी वर्ष, रिकॉर्ड समय में केवल 75 दिनों के भीतर, 177 देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित किया।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार 21 जून को श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन जिला…

2 hours ago

पुलिस का बुलडोजर चला : टूटकर चूर-चूर हुई घर-परिवार और नौजवानों की जिंदगी बिखेर देने वाली अंगूरी शीशियां

देखिए Video: शुक्रवार को नशे का कारोबार कर अपनी तिजोरियां चमकाने वालों के मंसूबों पर…

6 hours ago

चरित्र शंका पर लात-घूंसे चलाए और लकड़ी के बत्ते से की पिटाई, कत्ल के तीन आरोपी किए गए गिरफ्तार

थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा मारपीट कर हत्या करने वाले 3 आरोपी को किया गिरफ्तार। मारपीट…

12 hours ago

घर पर पड़ी डांट से आहत लड़की बलिया से ट्रेन पकड़कर बिलासपुर चली आई, परिवार बेखबर और फिर…

बीते वर्ष सामने आए ऐसे 155 मामले RPF के ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते के तहत बच्चों…

1 day ago

SECL की गेवरा खदान में दर्दनाक हादसा, मेंटेनेंस के दौरान करंट की चपेट में आए इलेक्ट्रिशियन की मौत

कोरबा। एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की गेवरा खदान में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ,…

2 days ago