योग हमारे विचारों, शरीर व मन की सेहत में निखार लाकर निरोगी काया प्राप्त करने में मदद करता है: SK साहू

Share Now

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य एसके साहू की उपस्थिति में शिक्षक और विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान प्राचार्य श्री साहू ने कहा कि मानव जीवन में पहला सुख निरोगी काया है। योग हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत को निखारने के साथ निरोगी काया के निर्माण में अहम योगदान देता है। योग को जीवन में शामिल करना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाता 


कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे योग के महत्व और उसके लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ी।

कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार 21 जून 2025 को प्रातः 7 बजे विद्यालय प्रांगण में हुआ। इस आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य, सुनील कुमार साहू ने मुख्य अतिथि श्रीमती संध्या दीक्षित एवं श्रीमती आभा देवांगन का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया और अपने प्रेरणादायक भाषण से सभी को संबोधित किया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया। इसके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। मंच संचालन श्रीमती चंदा कुमारी द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया तथा योग शिक्षक दीपक का भी इसमें विशेष योगदान रहा।

इस वर्ष के योग दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न योगासनों का सामूहिक प्रदर्शन था। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शवासन और प्राणायाम जैसे आसन किए। इन आसनों के प्रदर्शन के दौरान सही मुद्रा और श्वास-प्रश्वास के महत्व पर विशेष ध्यान दिया गया।

यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी था, बल्कि इसने छात्रों में अनुशासन, एकाग्रता और आंतरिक शांति की भावना को भी बढ़ावा दिया। सामूहिक योग सत्र ने सभी प्रतिभागियों के बीच एक सकारात्मक ऊर्जा और सौहार्द का माहौल बनाया।

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को धन्यवाद दिया। यह योग दिवस समारोह केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

NKH में 24 जून को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर

कोरबा। एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोरबा द्वारा 24 जून को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा…

9 minutes ago

योग हमारे मन व शरीर को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम उपाय है, इसे जीवन में शामिल करें : मंत्री लखनलाल देवांगन

श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के सानिध्य में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल…

6 hours ago

TSC कैंप में KN कॉलेज की कैडेट निकिता ने किया छग को गौरवांवित, शिक्षा मंत्री ने किया पुरस्कृत

थल सैनिक कैंप में भाग लेने वाली कमला नेहरू कॉलेज की होनहार स्टूडेंट और 1…

10 hours ago

नियमित योगाभ्यास मन-शरीर एवं अध्यात्मिक शक्तियों में सामंजस्य कर हमें ऊर्जावान बनाता है: डाॅ प्रशांत

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कमला नेहरु महाविद्यालय में प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास…

12 hours ago