हमारे जंगलों में मिली तेंदुए जैसी सूरत वाले दुर्लभ प्रजाति के जंगली बिल्ली की झलक, पुष्टि के लिए जांच जारी


देखिए Video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ऐसे दुर्लभ वन्य प्राणी की झलक मिली है, जो संभवतः विलुप्ति की कगार पर आ चुके जीवों की लिस्ट में शामिल है। वन्य झाड़ियों के बीच विचरण करते देखा गया यह जीव, खास प्रजाति की जंगली बिल्ली (फेलिस चाउस) का बच्चा हो सकता है। अभी इस बात की शत प्रतिशत पुष्टि नहीं हुई है और फिलहाल वन विभाग की ओर से इस संभावना की जांच की जा रही है। DFO निशांत झा के दिशा निर्देश पर कटघोरा वनमण्डल की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से क्षेत्र की निगरानी शुरू की, जहां तेंदुए जैसा दिखने वाला यह जीव स्पॉट किया गया है।


कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा तहसील के चाकाबूड़ा जंगल में तेंदुआ जैसे दिखने वाले जानवर के बच्चे को देखा गया। ग्रामीणों ने जानवर को देखते ही वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

डिप्टी रेंजर संतोष रात्रे के नेतृत्व में टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से क्षेत्र की निगरानी शुरू की। कटघोरा के डीएफओ निशांत झा ने बताया कि जानवर की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह विलुप्त प्रजाति की जंगली बिल्ली (फेलिस चाउस) का बच्चा हो सकता है।

अनुमान है कि यह विलुप्त प्रजाति की जंगली बिल्ली (फेलिस चाउस) का बच्चा हो सकता है, जिसका कंपनी के कर्मचारियों ने वीडियो बनाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो स्थानीय कंपनी के कर्मचारियों द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है।

बता दें कि कोरबा क्षेत्र में पहले भी वन्यजीवों की गतिविधियां देखी गई हैं। चैतुरगढ़ के जंगल में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि वन विभाग ने की थी। वहीं पाली मुख्यालय के आसपास के जंगलों में दो बच्चों सहित 9 हाथियों का दल भी देखा गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *