भारतीय जनता पार्टी कोरबा के कोसाबाड़ी मंडल में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विशाल पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की उपस्थिति में दिया गया हरित छत्तीसगढ़ का संदेश दिया।
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे प्रेरणादायी अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत मंगलवार को कोसाबाड़ी मंडल के मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज, घंटाघर परिसर में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर हरियाली को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने हाथों से पौधे रोपे और उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है।
अपने संबोधन में भाजपा नेताओं ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान व्यक्तिगत भावनाओं को सामाजिक दायित्व से जोड़ने वाली अभिनव सोच है, जो हर व्यक्ति को प्रकृति के संरक्षण हेतु संकल्पबद्ध करता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और शुद्ध वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस आयोजन में विशेष रूप से जोगेश लांबा, ज्योति नंद दुबे, हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, डॉ. राजेश राठौर, पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव, पंकज देवांगन, पप्पू जैन, शिव जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राकेश वर्मा, सुभाष राठौर, अनिल वस्त्रकार, मिलन राम बरेठ, भारत सोनी, मुन्ना साहू, अर्जुन गुप्ता, जय लहर, जुगल पालीवाल, सहित वैशाली रत्न परखी, श्रीमती पुष्प कला साहू, प्रीति चौहान, चंचल राठौर एवं अन्य कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला मंत्री श्री संदीप सहगल द्वारा किया गया तथा सह-संयोजक की भूमिका श्री नरेंद्र वाकड़े ने निभाई। मंडल, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर के समस्त पदाधिकारियों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं और सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा की सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 कोरबा में में रखी बनाओ…
ओंकारेश्वर। औद्योगिक सुरक्षा को और मज़बूती देने तथा देश के आर्थिक विकास को सुरक्षित आधार…
कोरबा में श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को 10 हज़ार से अधिक बहनों…
बालकोनगर(9 अगस्त 2025)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने रक्षाबंधन के…
Balconagar(9th August 2025).Bharat Aluminium Company Limited (BALCO), India’s iconic aluminium producer and part of Vedanta…
कोरबा। रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा के विद्यार्थियों ने पौधे…