कोरबा लोकसभा से भाजपा के प्रथम सांसद स्व. डॉ बंशीलाल महतो की जयंती पर बांकी में रोपित किए पौधे


कोरबा लोकसभा से भाजपा के प्रथम सांसद स्व. डॉ बंशीलाल महतो की जयंती पर बांकी मंडल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपित कर कोरबा के विकास और जनसेवा के लिए जीवनभर प्रयासरत रहे डॉ महतो के योगदान को स्मरण किया।


कोरबा। लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रथम सांसद स्व. डॉबंसीलाल महतो के जन्म जयंती पर बांकी मंडल द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत कैवर्त, प्रदेश कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ विकास झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा रामकुमार यादव विजय साहू, जितेन्द्र यादव, नवल किशोर, शैलेंद्र महंत एवं करण दास महंत समेत बड़ी सख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *