शहर में पीएससी की शवयात्रा निकालकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जताया राज्य सरकार के खिलाफ विरोध

Share Now

देखिए वीडियो…,भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का अनोखा आंदोलन

कोरबा(thevalleygraph.com)। पीएससी में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अनोखा आंदोलन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर में CG सरकार के खिलाफ पीएससी की शवयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यह शवयात्रा ट्रांसपोर्टनगर चौक से बुधवाई तक गई। पीएससी के शव रूपी अर्थी को बीच-बीच में सड़क पर रोककर अंतिम संस्कार की सांकेतिक रीतियां भी निभाई गई।

पीएससी की शवयात्रा निकालते हुए यह विरोध प्रदर्शन शनिवार को दोपहर 3 बजे किया गया। पीएससी में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और सड़क पर यह यात्रा निकलते हुए नारे लगाए। मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश आहवान पर पीएससी में हुई गड़बड़ी और धांधली के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

शवयात्रा का यह कार्यक्रम टीपी नगर चौक से प्रारंभ होकर बुधवारी में समाप्त हुआ। इस सांकेतिक शवयात्रा आयोजित करने संबंधित जानकारी आवेदन पत्र के माध्यम से सीएसईबी पुलिस चौकी को दी गई थी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा विवेक राजवाड़े ने बताया कि पीएससी घोटाले से सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं की भावनाओं पर कुठाराघात किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस पर सरकार को जवाब देना होगा और संलिप्त अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई कर सबक देना होगा।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

NREGA: एक अप्रैल से 18 रुपए बढ़ाई गई श्रमिकों की मजदूरी, अब 261 रुपए की दर से मिलेगा भुगतान

कोरबा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में सोमवार को…

6 hours ago

सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों पर होगी भर्ती, देखें क्या है आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यताएं

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विकास आयुक्त कार्यालय में सहायक विकास विस्तार अधिकारी के रिक्त…

7 hours ago

पत्थर से कुचलकर पत्नी ने ही किया था कत्ल, चरित्र शंका और फिल्में देख आपत्तिजनक हरकतें करता था पति

कोरबा पुलिस ने लेमरू थाना क्षेत्र में घटित हत्याकांड के मामले को सुलझा लिया है।…

8 hours ago