शतरंज के राज्य स्तरीय चैलेंज में चेसबोर्ड पर दिमागी घोड़े दौड़ाएंगे कोरबा के लिटिल मास्टर्स

Share Now

कोरबा(theValleygraph.com)। शतरंज की बिसात पर सामने वाले का दिमाग चकराने में माहिर कोरबा के लिटिल मास्टर्स अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे। अंबिकापुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करने खिलाड़ी पहुंच चुके हैं।

संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा अंतर्गत शतरंज प्रतियोगिता मुंगेली में आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता अंडर-14 सबजूनियर, अंडर-17 जूनियर और अंडर-19 सीनियर वर्ग में हुई, जिसमें कोरबा जिले से शतरंज प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए।

इस प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में प्रभमन सिंह मल्होत्रा द्वितीय स्थान, अंडर-17 बालिका वर्ग में जसमन कौर द्वितीय स्थान, अंडर-19 बालक वर्ग में आयुष दत्ता ने पंचम स्थान प्राप्त किया। सभी न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल कोरबा के विद्यार्थी हैं। विद्यालय के प्राचार्य डीएस राव व पीटीआई सुमित सिंह के मार्गदर्शन में बच्चों ने यह सफलता हासिल की। अंडर-14 बालिका वर्ग में परी तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो डीपीएस पब्लिक स्कूल एनटीपीसी की छात्रा है। प्राचार्य सतीश शर्मा, पीटीआई दिव्या सोना के मार्गदर्शन में यह सफलता पाई। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा की छात्रा जाह्नवी पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस सफलता पर प्राचार्य इंदू अग्रवाल व पीटीआई उत्तरा कैवर्त ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी खिलाड़ी जिला शतरंज संघ के संयुक्त मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयन हुए हैं। जिला शतरंज संघ के द्वारा समय समय पर प्रशिक्षण और खिलाड़ियों को उचित प्लेटफॉर्म प्रदान किया जा रहा है। 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 23 से 25 सितम्बर तक अंबिकापुर में आयोजित होगी। इसमें बिलासपुर संभाग के कुल 78 प्रतिभागी चयनित हुए हैं। सभी खिलाड़ियों को जिला शतरंज संघ जिले और संभाग की ओर प्रोत्साहित किया गया है। जिला शतरंज संघ कोरबा के सहसचिव देवेन्द्र राठौर ने बताया कि संघ की ओर से राष्ट्रीय स्तर में चयन होने वाले सभी शतरंज खिलाड़ियों का विशेष सम्मान किया जाएगा।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

पति से 22 साल बाद मांगा भरण-पोषण, पत्नी की याचिका खारिज: हाईकोर्ट ने कहा- अब इसकी हकदार नहीं

उच्च न्यायालय ने एक मामले में पति से 22 साल बाद भरण-पोषण दिलाने दायर की…

4 hours ago

३६ गढ़ को मिली राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग स्पर्धा की मेजबानी, 32 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों से सीनियर वर्ग के 1200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं खेलमंत्री टंक राम वर्मा ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित होगी…

6 hours ago

NEP: पुर्नउन्मुखीकरण कार्यक्रम योजना 2025 के तहत कार्यशाला 5 जुलाई को, डॉ. जीए घनश्याम प्रदान करेंगे मार्गदर्शन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पुर्नउन्मुखीकरण कार्यकम योजना 2025 पर आयोजित कार्यशाला का मुख्य अतिथि…

7 hours ago

CSPGCL: स्नातक व डिप्लोमा में अप्रेंटिस के 70 पदों पर बंपर भर्ती प्रतिमाह ₹8000 से 9000 स्टाइपेंड, ऑफलाइन आवेदन 21 जुलाई तक

CSPGCL में स्नातक अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। स्नातक…

14 hours ago