Home छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी CM विष्णुदेव की कैबिनेट बैठक,...

आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी CM विष्णुदेव की कैबिनेट बैठक, इन महत्वपूर्ण विषयों पर हो सकती है चर्चा

53
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यानी बुधवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी। यह बैठक प्रदेश की राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगी।

बैठक में इस खरीफ सीजन में किसानों की जरूरत के मुताबिक खाद की उपलब्धता पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के दौरान रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम की तैयारियों समेत कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।

छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती की तैयारियां तेजी से चल रही है। राज्य में 176 दिनों तक रजत जयंती समारोह की धूम नजर आएगी। उल्लेखनीय होगा कि रजत जयंती के अवसर पर 15 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 तक सभी विभागों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन होगा। पहला चरण 15 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक होगा, जिसमें 78 दिन शामिल हैं। दूसरा चरण एक नंवबर 2025 से 6 फरवरी 2026 तक कुल 98 दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here