Home छत्तीसगढ़ श्रद्धांजलि: हमारे बीच नहीं रहे समाजसेवी, मीसाबंदी एवं अखबार वितरक संघ के...

श्रद्धांजलि: हमारे बीच नहीं रहे समाजसेवी, मीसाबंदी एवं अखबार वितरक संघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद सिन्हा

59
0

कोरबा। बुधवार 30 जुलाई ऊर्जानगरी कोरबा में पत्रकारिता और समाचार वितरण जगत को एक गहरा आघात पहुँचा है। मीसाबंदी, समाजसेवी, पत्रकार एवं अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा का दिल का दौरा पड़ने से आज आकस्मिक निधन हो गया।

अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर NKH अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम साँस ली। यह खबर सुनते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

विनोद सिन्हा न केवल एक कर्मठ और सजग पत्रकार थे, बल्कि छत्तीसगढ़ में अखबार वितरण व्यवस्था को संगठित और सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वर्षों तक मीडिया और समाचार जगत से जुड़े रहते हुए उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठा, व्यवहार और नेतृत्व से हर वर्ग का सम्मान अर्जित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here