Balco ने कर्मचारियों व समुदाय के साथ मनाया रक्षाबंधन, समूह की बहनों ने हस्तनिर्मित राखियां बांध उनके समर्पण, सतर्कता और निःस्वार्थ सेवा के प्रति व्यक्त किया आभार

Share Now

बालकोनगर(9 अगस्त 2025)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने कर्मचारियों और समुदाय के साथ उत्साह और उल्लास से त्योहार मनाया। इस विशेष दिन पर उन्नति परियोजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों तथा सेफ्टी और सिक्योरिटी टीम के सदस्यों की कलाई पर अपनी हस्तनिर्मित राखियां बांधकर उनके समर्पण, सतर्कता और निःस्वार्थ सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया।

विश्वास और अटूट रिश्तों का प्रतीक यह त्योहार बालको में आपसी संबंधों को और गहरा करने का अवसर बना। समारोह के दौरान कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधकर कार्यस्थल पर सुरक्षा की संस्कृति को नई ऊर्जा दी। इसमें ट्रांसजेंडर, महिला और पुरुष सभी सुरक्षा एवं सेफ्टी कर्मियों की भागीदारी रही, जिसने विविधता और समानता के मूल्यों को भी उजागर किया।

इस अवसर पर बालको की उन्नति परियोजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बालको कर्मचारियों की कलाईयों पर अपनी हस्तनिर्मित राखियां बांधीं। रक्षा बंधन का यह उत्सव केवल भाई-बहन के रिश्ते का जश्न नहीं था, बल्कि महिलाओं के आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की कहानी का भी प्रतीक बना। उन्नति परियोजना ने महिलाओं को कौशल विकास, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी की प्रगति और समुदाय का विकास साथ-साथ चलता है। समृद्धि, सशक्तिकरण और साझा मूल्यों के माध्यम से हम ऐसा वातावरण बनाते हैं, जिससे सभी को लाभ मिले। रक्षा बंधन जैसे पारंपरिक पर्व इस बंधुत्व और सहयोग की भावना को और मजबूत करते हैं। बालको का यह उत्सव केवल राखी बांधने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक संदेश था कि हम साथ हैं और साथ ही आगे बढ़ेंगे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने जिले और प्रदेशवासियों को दी भोजली तिहार की बधाई

कोरबा। कोरबा विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने जिले और प्रदेशवासियों…

17 minutes ago

स्पर्धा में भाग लेकर बहनों ने स्कूल में ही बनाई राखी, फिर अपनी कक्षा के सहपाठी भाईयों की कलाई पर सजाई

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 कोरबा में में रखी बनाओ…

13 hours ago

बेहतर हुई उभरते भारत की सुरक्षाः 1.62 लाख से बढ़कर अब CISF की संख्या 2.20 लाख, अगले 5 साल में प्रतिवर्ष होगी 14,000 की भर्ती

ओंकारेश्वर। औद्योगिक सुरक्षा को और मज़बूती देने तथा देश के आर्थिक विकास को सुरक्षित आधार…

16 hours ago

BALCO’s Industrial Circularity Initiative Supports the PM Awas Yojana

Balconagar(9th August 2025).Bharat Aluminium Company Limited (BALCO), India’s iconic aluminium producer and part of Vedanta…

24 hours ago

केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने पौधे रोपित कर लिया रक्षा का संकल्प, छात्राओं ने CISF जवानों को बांधी राखी

कोरबा। रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा के विद्यार्थियों ने पौधे…

1 day ago