श्रम मंत्री लखनलाल ने की केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख एल मंडाविया से भेंट, छग के लिए मांगा ESIC नर्सिंग कॉलेज

Share Now

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हेतु अनुरोध पत्र सौंपने के साथ ईएसआईसी अस्पताल कोरबा समेत अन्य अस्पतालों में चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति के लिए भी कराया ध्यान आकृष्ट 


नई दिल्ली। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख एल मंडाविया से सौजन्य भेंट की।

    इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने केंद्रीय मंत्री मनसुख एल मंडाविया से छत्तीसगढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हेतु अनुरोध पत्र सौंपा ।उन्होंने बताया की राज्य बीमा अधिनियम की धारा 59 (बी) के तहत निगम अपने द्वारा प्रदाय किये जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं की बेहतरी के लिए चिकित्सा महाविद्यालय के अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज की स्थापना कर सकता है।

   मंत्री श्री देवांगन ने बताया की छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित होने की दिशा में अग्रसर राज्य है। नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से श्रमिकों की चिकित्सा सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ ही बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों पर प्रवेश भी मिल सकेगा।

   इसके अलावा प्रदेश में संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के सबंध में भी विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

     मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा ESIC अस्पताल में रिक्त पदों पर जल्द स्वीकृति हेतु की मांग 

    कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए श्रम मंत्री श्री देवांगन द्वारा पिछली बार केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्रमवार जानकारी दी थी। इसके उपरांत ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के लिए आदेश जारी हुआ था। मंत्री श्री देवांगन ने डॉक्टरो और अन्य स्टॉफ की भर्ती की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का भी अनुरोध किया।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमें त्याग, शांति और समृद्धि के साथ निरंतर गतिशील रहने का संदेश देता है : डॉ प्रशांत

हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में निकाली गई…

5 hours ago

विकसित भारत के प्रकल्प के लिए नशामुक्त समाज के संकल्प को पूर्ण करना बेहद जरूरी है : डॉ प्रशांत

कमला नेहरू महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम एवं व्याख्यान आयोजित कोरबा।…

5 hours ago

प्रतिमाह 20000 ₹ पर स्वामी आत्मानंद समेत इन 9 स्कूलों में रखे जाएंगे स्पेशल एजुकेटर, आवेदन 25 अगस्त तक

स्वामी आत्मानंद समेत रायपुर के 9 स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर रखे जाएंगे, जिसके लिए आवेदन…

13 hours ago

स्वच्छता हमारे जीवन का एक अहम अंग है जो स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करता है : नरेंद्र देवांगन

CSR NTPC कोरबा की टीम ने चारपारा कोहड़िया के स्कूलों में स्वच्छता एवं प्लास्टिक वेस्ट…

15 hours ago

सुरक्षा प्रहरी ‘प्रशिक्षु’ समेत SECL के इन कर्मियों को शारीरिक व लिखित परीक्षा में सफल होने पर नई पोस्टिंग

बिलासपुर/कोरबा। सुरक्षा प्रहरी (प्रशिक्षु), तक एवं पर्य ग्रेड "जी" के पद पर चयन हेतु विभागीय…

15 hours ago