हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में निकाली गई तिरंगा रैली
कोरबा। तीन रंगों से बना हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हम सभी को त्याग, शांति तथा समृद्धि के साथ निरंतर गतिशील रहने का संदेश देता है। देश को ऊंचाई पर ले जाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है। इसलिए उन्हें तिरंगे में छिपी राष्ट्रीयता की भावना हो अपने जीवन के हर क्षण में धारण कर के रखना होगा। तभी हम देश को विकसित भारत की राह पर अग्रसर रखने पूर्ण समर्पण से अपना योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं।
यह बातें कमला नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने कहीं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों को 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पदयात्रा, रैली, साइकिल रैली, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से समाज के लोगों में तिरंगा ध्वज के प्रति आदर तथा सम्मान की भावना के साथ राष्ट्रभक्ति का मंत्र संप्रेषित करना है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ बोपापुरकर के नेतृत्व में रासेयो अधिकारियों सहायक प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों ने तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर राष्ट्रभक्ति की शपथ ली। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ बोपापुरकर ने आगे कहा कि युवाओं के द्वारा आयोजित तिरंगा रैली समाज में राष्ट्रीयता का भाव बढ़ाएगा। कार्यक्रम में भूगोल विभाग के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी कार्यक्रम अधिकारी जीएम उपाध्याय, वरिष्ठ स्वयंसेवक पूजा केवट, मुस्कान राजपूत, शिवानी सिंह, हर्षवर्धन खूंटे, सुखनंदन सोनकर, देवांश कुमार, अश्विन लकड़ा, गीतांजलि, सुरुचि खरे उपस्थित रहे।
विद्युत क्षेत्र में देश की अग्रणी ऊर्जा संस्था एनटीपीसी द्वारा आपको अपने करियर को सशक्त…
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध कॉलेजों में स्वाध्यायी स्टूडेंट्स के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों…
स्वतंत्रता दिवस पर MJM हॉस्पिटल कोरबा की ओर से 'लाडली स्वागत उत्सव’ के रूप में…
कमला नेहरू महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम एवं व्याख्यान आयोजित कोरबा।…
स्वामी आत्मानंद समेत रायपुर के 9 स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर रखे जाएंगे, जिसके लिए आवेदन…
CSR NTPC कोरबा की टीम ने चारपारा कोहड़िया के स्कूलों में स्वच्छता एवं प्लास्टिक वेस्ट…