Home छत्तीसगढ़ NHM कर्मचारी संघ के बैनर तले 8वें दिन भी हड़ताल पर रहे...

NHM कर्मचारी संघ के बैनर तले 8वें दिन भी हड़ताल पर रहे स्वास्थ्य कर्मी, परेशान हो रहे अस्पताल पहुंच रहे लोग

48
0

NHM कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल 8वें दिन भी जारी रही। अस्पताल पहुंच रहे लोग परेशान होते रहे। आम आदमी पार्टी (AAP) कोरबा ने हड़ताल को समर्थन देते हुए मांग की है कि प्रदेश की भाजपा सरकार को स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगे पूरी करे।

कोरबा। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। और अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा हुई है। एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर हैं। अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा जिले के स्वास्थ्य कर्मी घंटाघर चौक आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार अपनी हड़ताल 8वें दिन भी जारी रखते हुए कर्मचारियों ने पूरी तरह काम बंद कर रखा है। जिसके कारण शासकीय अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है। जरूरतमंद लोगों को सरकारी अस्पतालों में समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट रहे हैं। कोरबा में एनएचएम कर्मचारी संघ के हड़ताल को आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन देकर दस सूत्रीय मांगों को जायज बताते हुए कहा कि प्रदेश भर में चल रहे इस हड़ताल की वजह से आम नागरिक परेशानी झेल रही है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की दस सूत्रीय मांगों को प्रदेश की भाजपा सरकार तत्काल पूरा करें। ऐसा नही करने पर आंदोलन और भी उग्र रूप घारण करेगा। समर्थन के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह, लोकसभा सचिव शत्रुघ्न साहू, कोषाध्यक्ष लाना सिंह, यूथ बैंक जिला सचिव नियाज खान और वरिष्ठ आप नेता लंबोदर भट्ट विशेष रूप से मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here