Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय खेल दिवस पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में इंटर...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में इंटर हाउस खेल प्रतियोगिता आयोजित

42
0

राष्ट्रीय खेल दिवस पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में इंटर हाउस खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों के बीच बैडमिंटन, रस्सा कशी व अन्य खेलों में जोर आजमाइश हुई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।


कोरबा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में 29 व 30 अगस्त को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले महान खिलाड़ी और खिलाड़ियों के प्रेरणा स्त्रोत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विद्यालय में इंटर हाउस खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी हो गया।
जिसमें कक्षा 6वीं से 8वीं तक की बालिकाओं में डॉग-बोन में सुभाष हाउस विजेता रहा और टैगोर हाउस उपविजेता रहा।
6वीं से 8वीं तक बालको के लिए रस्सा कशी का योजना बनाया गया। जिसमें अशोका हाउस विजेता रहा और रमन हाउस उपविजेता रहा।
कक्षा 9वीं से 12वीं तक बालिकाओं के लिए रस्साकशी का आयोजन हुआ। जिसमें सुभाष हाउस विजेता और टैगोर हाउस उपविजेता रहा।
कक्षा 9 से 12 बालक वर्ग में बैडमिंटन डबल्स का आयोजन हुआ। जिसमें रमन हाउस प्रथम, अशोका हाउस दूसरे और सुभाष हाउस तीसरे स्थान पर रहे।
आयोजन का नेतृत्व विद्यालय के खेल शिक्षक अस्मित ओझा ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने नरेंद्र, दीपक और परवेज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here