Home छत्तीसगढ़ झमाझम बारिश के असर से मिनीमाता बांगो बांध लबालब, 4 गेट खुले,...

झमाझम बारिश के असर से मिनीमाता बांगो बांध लबालब, 4 गेट खुले, आज शाम सवा चार बजे छोड़ा गया पानी

35
0

कलेक्टर अजीत वसंत ने बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश, बांध व नदी के समीपस्थ इलाकों में मुनादी कराने हेतु किया निर्देशित, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी


बीते कुछ दिनों से जिले में हो रही झमाझम बारिश के असर से मिनीमाता बांगो बांध लबालब हो चुका है। गुरुवार शाम करीब सवा चार बजे बांध के चार गेट खुले करने पड़े। इस नजारे को देखने लोग बड़ी संख्या में बांध पहुंचे थे। दूसरी ओर निचली बस्तियों के जल मग्न होने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है।


कोरबा। जिला प्रशासन से जारी की गई जानकारी अनुसार गुरुवार को दोपहर एक बजे तक मिनीमाता बांगो बांध में लगभग 89.55% जल भराव हो चुका था। अत्यधिक वर्षा होने के कारण आज सुबह 6 बजे से मिनीमाता बांगो बांध जलाशय का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा था। तत्कालीन परिस्थिति के अनुसार मिनीमाता बांगो बांध के जलद्वार खोलकर किसी भी समय हसदेव नदी में जल प्रवाहित किए जाने की पूरी संभावना बन रही थी।


इन क्षेत्रों के लिए जारी किया गया अलर्ट…,

इस संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी कर सर्वसाधारण एवं कार्य संबंधितो को पुनः सूचित किया गया है, कि उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल संपत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान, ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयों / संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है, कि वह अपनी परिसंपत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेवें। अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिये जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा।


कलेक्टर अजीत वसंत ने दिए ने बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु सभी एसडीएम को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत एवं अन्य लाइन डिपार्टमेंटल अधिकारी कर्मचारियों को सक्रियता से कार्य करने निर्देशित किया है। उन्होंने बांध एवं नदी के समीपस्थ इलाकों से चल अचल परिसम्पत्तियों को हटाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रो में मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है।

गौरतलब है कि जिले में लगातार हो रहे बारिश के कारण

मिनीमाता बांगो बांध मांचाडोली *एवं हसदेव बराज दर्री से* नदी में पानी प्रवाहित किया जा रहा है। वर्तमान में बांगो बांध के 04 गेट से पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।

कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांगों बांध संभाग क्र. 3 माचाडोली ने सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों से बांध से नीचे एवं हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल सम्पत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का आग्रह किया है। साथ ही बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर निकालना सुनिश्चित कर लें। अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध एवं हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग को बाढ़ क्षेत्र में आने वाले गांवों में बाढ़ चेतावनी की मुनादी करवाने की अपील की गई है।

 बाढ़ क्षेत्र में आने वाले संभावित गांवो में बांगो, चर्रा, पोड़ीउपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कल्मीपारा, सिलयारीपारा, जुनापारा, तिलाईडांड, डुगुपारा, टुंगुमाड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेल गांव, झाबू, नवांगांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा, सिरकीकला आदि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here