Home छत्तीसगढ़ खदान में हादसा, ब्लास्टिंग मजदूर की दर्दनाक मौत, एक अन्य महिला घायल,...

खदान में हादसा, ब्लास्टिंग मजदूर की दर्दनाक मौत, एक अन्य महिला घायल, इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती

833
0

खदान में ब्लास्टिंग कार्य के दौरान एक मजदूर दुर्घटना का शिकार हो गया। ब्लास्टिंग होने से ब्लास्टिंग मजदूर की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कोल इंडिया की झारखंड स्थित CCL परियोजना की इस घटना में एक अन्य महिला के घायल होने की खबर है, जिसे रांची हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।


झारखंड(उरीमारी)। बुधवार की दोपहर करीब 2.30 बजे की है। झारखंड स्थित CCL बरका-सयाल प्रक्षेत्र की उरीमारी परियोजना में ब्लास्टिंग मजदूर महेश साव कार्यरत था। इस खुली खदान में ब्लास्टिंग कार्य के दौरान ही इस अप्रत्याशित हादसे में महेश की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला भी बुरी तरह घायल हुई है, जिसे रांची हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उसका उपचार चल रहा है। घटना से साथी श्रमिकों में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here