Home छत्तीसगढ़ श्रमिक संघ चुनाव में BMS ने 146 में से 79 वोट लेकर...

श्रमिक संघ चुनाव में BMS ने 146 में से 79 वोट लेकर NTPC कोरबा में लहराया परचम, INTUC को शिकस्त

326
0

कोरबा। एनटीपीसी कोरबा में बुधवार को मान्यता के लिए हुए श्रमिक संघ चुनाव में भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की है। INTUC एवं भारतीय मजदूर संघ (BMS) के मध्य सीधा मुकाबला हुआ। ईवीएम के माध्यम से प्रगति क्लब एनटीपीसी में मतदान किया गया। सर्वाधिक वोट लेकर BMS ने मान्यता हासिल कर ली है।

प्रतिनिधि यूनियन के लिए बी एम एस एवं इंटक के बीच चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें कर्मचारियों ने बीएमएस को अपना पसंदीदा श्रम संघ के रूप में चुना। मतदान में 146 कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें बीएमएस को 79 एवं इंटक को 67 वोट मिले थे। बीएमएस ने 12 वोट से जीत हासिल की। बीएमएस से सम्बद्ध भारतीय ताप विद्युत मजदूर संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार राठौर एवं महामंत्री महेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह चुनाव 03 वर्ष के लिए होता है, जिसके लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में मतदान, मतगणना एवं परिणाम के साथ प्रक्रिया पूर्ण की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here