मौसम विभाग रायपुर ने अगले दो दिनों के लिए वर्षा की स्थिति और हवाओं की गति समेत मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 28 अक्टूबर की सुबह तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए, इसके 28 अक्टूबर की शाम/रात के दौरान मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है। इस तूफान की अधिकतम निरंतर हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
रविवार को जारी किए गए 28 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान पर गौर करें तो दक्षिण छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा और एक-दो स्थानों पर सीमांत भारी वर्षा होने की संभावना है।
28 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है और 29 अक्टूबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है।
29 अक्टूबर को मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।
रविवार का मौसम सारांश इस प्रकार है:-
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.6 °सी माना में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5°सी अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
वर्षा के मुख्य आंकड़े (सेमी में): खड़गांव 8, औंधी, मानपुर 7, नारायणपुर, गीदम 6, दुर्गकोंदल, छोटेडोंगर, भैरमगढ़ 5, मोहला, दंतेवाड़ा, कुमारदा 4, भानुप्रतापपुर 4. ओरछा बारसूर, अंबागढ़ चौकी, मर्दापाल, छुरिया 3, लोहांडीगुड़ा, लाल बहादुर नगर, धनोरा, बीजापुर, खैरागढ़, पखांजूर, फरसगांव 2, गंगालूर, भोपालपटनम, कोंडागांव, डौंडी, छुईखदान।
सिनोप्टिक सिस्टमः दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर कल बना दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और आज, 26 अक्टूबर की सुबह (भारतीय समयानुसार 05:30 बजे) उसी क्षेत्र में एक गहरे दबाव के क्षेत्र में तीव्र हो गया। इसके बाद, यह पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और आज, 26 अक्टूबर 2025 को भारतीय समयानुसार 11:30 बजे उसी क्षेत्र में, अक्षांश 11.3° उत्तर और देशांतर 87.0° पूर्व के पास, पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) से लगभग 620 किमी पश्चिम, चेन्नई (तमिलनाडु) से 770 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 820 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 810 किमी दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर (ओडिशा) से 920 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित रहा। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पश्चिम तथा उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर, फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए, इसके 28 अक्टूबर की शाम/रात के दौरान मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है। इस तूफान की अधिकतम निरंतर हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
आज यानी 27 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमानः प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
आज के लिए चेतावनी: प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
दष्टिकोण / (2 दिनों के बाद):– प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमानः– 27 अक्तूबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C और 24 °C के आसपास रहने की संभावना है।






