Home छत्तीसगढ़ Korba: आज भोर में महसूस हुई 17° की ठंड, अगले 3 दिन...

Korba: आज भोर में महसूस हुई 17° की ठंड, अगले 3 दिन में हो सकती है 2 से 4° C की गिरावट

111
0

कोरबा। शहर में आज अल सुबह करीब 17 डिग्री की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग से जारी मौसम सारांश के अनुसार अगले 3 दिनों में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-4°सी की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में शुक्रवार की स्थिति में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5°सी माना एयरपोर्ट, रायपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4°सी अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

वर्षा के भी कोई आसार बनते नहीं दिख रहे। सिनोप्टिक सिस्टम पर गौर करें तो छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

आज के लिए पूर्वानुमानः प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि आमजनों के लिए कोई चेतावनी नहीं है।

दष्टिकोण पर गौर करें तो 2 दिनों के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार 8 नवंबर को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°सी और 18°सी के आसपास रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here