Home छत्तीसगढ़ पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन भरे जा...

पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन भरे जा रहे आवेदन, ₹48,480–₹85,920 वेतन, यहां देखें पूरी जानकारी

1557
0

पंजाब नेशनल बैंक ने 750 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें विभिन्न राज्यों के लिए लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 750 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर 2025 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2025 तक रखी गई है इसके बाद ऑनलाइन एग्जाम का आयोजन दिसंबर और जनवरी माह में किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 November 2025 निर्धारित की गई है।


सैलरी ₹48,480 – ₹85,920 + allowances


पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के लिए कुल 750 पद रखे गए हैं जिनकी स्टेट वाइज पदों की संख्या यहां पर उपलब्ध करवा दी है।

सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपए रखा गया है जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 59 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।

अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन एग्जाम, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा इसमें अभ्यर्थियों का चयन राज्यवार और श्रेणीवार किया जाएगा।


परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ/ ऑब्जेक्टिव होंगे।

इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और यह पेपर कुल 150 अंकों का होगा।

इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रहेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग एक चौथाई भाग रखी गई है।

इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कुल 3 घंटे का समय मिलेगा।

सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना जरूरी होगा जबकि आरक्षित वर्गों को 35% अंक लाने होंगे।

इसके बाद लोकल लैंग्वेज टेस्ट क्वालीफाई नेचर का होगा और साक्षात्कार 50 अंकों का होगा।


सबसे पहले पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in

पर जाना है।

इसके बाद रिक्रूटमेंट एवं करियर ऑप्शन पर क्लिक करना है।

फिर लोकल बैंक ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2025-26 के लिंक पर क्लिक करना है।

अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी चेक कर लेनी है।

फिर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।

अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।

अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।

फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।

अंत में आवेदन फार्म को चेक करें एवं फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।


अधिकृत नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें 

https://rajasthanvacancy.com/wp-content/uploads/2025/11/Punjab-National-Bank-Recruitment-2025-Local-Bank-Officer-LBO-Notification.pdf


ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए यहां क्लिक करें 

https://ibpsreg.ibps.in/pnboct25/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here