मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे जारी दैनिक जानकारी में बताया गया है कि कल से उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में 3 दिन तीव्र शीतलहर चलने की संभावना बन सकती है। ऐसे लोगों को ठंड से बचने और सेहत का ख्याल रखने सजग रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
अगले 3 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ पॉकेट और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।
मौसम सारांश :-
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2°सी जगदलपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 07.7°सी अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
सिनोप्टिक सिस्टमः
छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
कल के लिए पूर्वानुमानः प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
कल के लिए चेतावनीः- उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ पॉकेट में तीव्र शीत लहर तथा मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने तथा की संभावना है।
दष्टिकोण / (2 दिनों के बाद):- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।
रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमानः- 13 नवंबर को आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29°सी और 14°सी के आसपास रहने की संभावना है।






