शुक्रवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक लड़की को ब्लैकमेल कर रहे युवक की खूब खातिरदारी हूई। उसका मुंह काला किया गया और चेहरे पर नाले की गंदगी पोत दी गई। फिर उसके बाल पकड़कर थाने ले गए, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 21 वर्षीय लड़की को ब्लैकमेल करने वाले युवक की पकड़कर पिटाई कर दी। उसके चेहरे पर नाले की गंदगी पोत दी और बाल पकड़कर थाने ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित से पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार को छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आदर्श प्लाजा में हुई है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित लड़की ने थाने में आवेदन दिया है। उसका आरोप है कि आरोपी वीडियो-फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पैसे भी मांग रहा था। वहीं हिंदू संगठन से जुड़े वीरेंद्र श्रीवास का कहना है कि वह लड़का बीते एक साल से लड़की को प्रताड़ित कर रहा था। उसके खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपी पहले भी लड़की से दस हजार ले चुका है। अब 35 हजार रुपये मांग रहा था। रुपये देने के बहाने उसे होटल बुलवाया गया था। विश्व हिंदू परिषद के मयूर बागवानी ने बताया कि उसने होटल का कमरा फर्जी आईडी से बुक कराया था। सीएसपी अरुण सोनी ने बताया कि आरोपित पर छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।





