खुफिया ब्यूरो (गृह मंत्रालय) भारत सरकार द्वारा मल्टी-टास्किंग स्टाफ (सामान्य) परीक्षा-2025 के माध्यम से सहायक खुफिया ब्यूरो, (गृह मंत्रालय), भारत सरकार में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (सामान्य) (एमटीएस (जी)} के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Intelligence Bureau (IB) में Multi Tasking Staff (MTS) के 362 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। Salary/ Pay Scale Level-1 (Rs 18000 to 56900/-) निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन मोड पर आवेदन भरने की की तिथि 22 November to 14 December 2025 तक निर्धारित की गई है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो में एमटीएस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास रखी गई है अभ्यर्थी ने जिस राज्य के लिए आवेदन किया है वहीं का निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
इंटेलिजेंस ब्यूरो में एमटीएस के 362 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (जनरल) के लिए दसवीं पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए सभी भारतीय महिला और पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन 22 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर 2025 तक भरे जाएंगे।
इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा मल्टीटास्किंग स्टाफ के कुल 362 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है इसमें सामान्य वर्ग के 160 पद, ईडब्ल्यूएस की 34 पद, ओबीसी के 72 पद, अनुसूचित जाति के 42 पद और अनुसूचित जनजाति के 54 पद रखे गए हैं इंटेलिजेंस ब्यूरो में एमटीएस के पद स्टेट वाइज नीचे उपलब्ध करा दिए हैं।
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
इस पद पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 14 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
अभ्यर्थियों का चयन टियर-1 एग्जाम, टियर-2 एग्जाम, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा इसमें फाइनल मेरिट लिस्ट ईयर वन एग्जाम में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
टियर-1 एग्जाम में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
टियर 1 एग्जाम में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रहेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग एक चौथाई भाग रखी गई है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कुल 60 मिनट का समय मिलेगा और इस टियर वन एग्जाम के अंकों के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
सीबीटी प्रथम एग्जाम में सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 अंक, ओबीसी को 28 अंक, एससी एसटी अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25 अंक लाना अनिवार्य होगा।
अभ्यर्थी टियर 1 परीक्षा के लिए पांच शहरों का चुनाव कर सकता है जिसमें से एक में परीक्षा केंद्र आवंटित होगा।
टियर वन एग्जाम के बाद टियर 2 एग्जाम के लिए 10 गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया जाएगा और टियर-2 एग्जाम केवल क्वालीफाई नेचर का ही होगा।
अभ्यर्थियों को टियर 2 एग्जाम में 50 में से 20 अंक लाना अनिवार्य होगा और इस परीक्षा के लिए भी 60 मिनट का समय मिलेगा।
आवेदन भरने की प्रक्रिया इस प्रकार है…
सबसे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाना है।
इसके बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस रिक्रूटमेंट 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
अभ्यर्थी को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी अच्छे से चेक कर लेनी है।
इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
सभी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट कर देना है एवं प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
IB में ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अधिकृत नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
बेंचमार्क दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए आरक्षित रिक्तियों को किसी विशेष एसआईबी को आवंटित किए बिना केंद्रीकृत आधार पर आवंटित किया जाएगा, जिससे सभी एसआईबी के पीडब्ल्यूबीडी और ईएसएम को उनके लिए आरक्षित रिक्तियों के लिए प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा और रिक्तियां उस एसआईबी को आवंटित की जाएँगी जिससे चयनित उम्मीदवार संबंधित हैं।
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले नीचे उल्लिखित विभिन्न अनुच्छेदों के अंतर्गत सभी मानदंडों को ध्यान से पढ़ें और एमटीएस (जी) पद के लिए आयु/योग्यता आदि के संदर्भ में अपनी उपयुक्तता के बारे में स्वयं संतुष्ट हो लें। इन पद की पात्रता रखने वाले उम्मीदवार केवल गृह मंत्रालय की वेबसाइट (www.mha.gov.in) पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।