कोरबा। एनटीपीसी कोरबा के इंटक यूनियन कार्यालय में बनवाली धीवर (TECHNICIAN GR.IV (MGR)) का जन्मदिवस उत्सव सैलीब्रेट किया गया। कार्यक्रम में एनके तिवारी (महासचिव INTUC कोरबा), गौरव झा (कार्यकारिणी अध्यक्ष) एवं INTUC कोरबा के श्रमिक बंधुओं ने अपनी गरिमामई मौजूदगी दर्ज कराई। श्रमिक साथियों ने श्री धीवर को इस शुभ दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केक काटा गया और पुष्पगुच्छ एवं उपहार के साथ पुन: श्री धीवर को इंटक परिवार कोरबा की ओर से सुखद, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की गई। यह समारोह मंगलवार 25 नवंबर को INTUC कार्यालय NTPC जमनीपाली कोरबा में मनाया गया। इस अवसर पर INTUC के सभी सदस्य उपस्थित रहे और संगठन की परंपरा के अनुरूप एनटीपीसी कोरबा इंटक के श्रमिक बंधुओं ने अपने साथी कर्मी के जन्मदिन का उत्सव धूमधाम से मनाया।





