Home छत्तीसगढ़ NTPC इंटक कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया जूनियर इंजीनियर सोहन सिंह...

NTPC इंटक कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया जूनियर इंजीनियर सोहन सिंह का जन्मदिन, यूनियन के साथियों ने प्रदान की शुभकामनाएं

135
0

कोरबा। बुधवार को एनटीपीसी कोरबा में कार्यरत जूनियर इंजीनियर सोहन सिंह (ऑपरेशन) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी कोरबा INTUC कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनके तिवारी (महासचिव INTUC कोरबा) एवं INTUC कोरबा के सम्मानित साथियों ने अपनी गरिमामई मौजूदगी दर्ज कराई। यूनियन के साथियों ने श्री सिंह को इस शुभ दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केक काटा गया और पुष्पगुच्छ एवं उपहार के साथ पुन: उन्हें इंटक परिवार की ओर से सुखद, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की गई। यह समारोह बुधवार 10 दिसंबर को INTUC कार्यालय NTPC जमनीपाली कोरबा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर INTUC के सभी सदस्य उपस्थित रहे और संगठन की परंपरा के अनुरूप एनटीपीसी कोरबा इंटक के श्रमिक बंधुओं ने अपने साथी कर्मी के जन्मदिन का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।


<script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8100318312950192″
crossorigin=”anonymous”></script>

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here