Home छत्तीसगढ़ KDBA में 25 वर्ष अध्यक्ष रहे अशोक शर्मा को संरक्षक का दायित्व,...

KDBA में 25 वर्ष अध्यक्ष रहे अशोक शर्मा को संरक्षक का दायित्व, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष, मनीष गुप्ता सचिव और कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए सोनल फेलिक्स

344
0
Oplus_16908288

कोरबा। बुधवार को कोरबा जिला बैडमिंटन संघ (KDBA) की सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गहन मंथन के बाद एक अहम निर्णय लिया गया, जिसके तहत संघ मौजूदा अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के दायित्वों में बड़ा परिवर्तन किया गया है। वर्ष 2000 में कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के गठन से वर्तमान तक पिछले 25 वर्ष अध्यक्ष का सक्रियता से दायित्व निभाते आ रहे वरिष्ठ खिलाड़ी एवं पूर्व निगमायुक्त अशोक शर्मा पद मुक्त हो गए हैं और अब वे संरक्षक की कमान संभालेंगे। उनके स्थान पर अशोक अग्रवाल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह वरिष्ठ खिलाड़ी गोपाल शर्मा के स्थान पर मनीष गुप्ता सचिव एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोनल फेलिक्स को सौंपी गई है।

संरक्षक का दायित्व स्वीकार करते हुए पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा है संघ के हित में ऊर्जावान व सशक्त सक्रियता लाने के उदेश्य से अपने इस वर्तमान दायित्व से मुक्ति ले रहा हूं। इस दीर्घ अवधि में संघ की गतिविधियों में सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, छत्तीसगढ़ राज्य बैडमिंटन संघ का भरपूर सहयोग रहा जिसके लिए हदय से आभारी हूं। आगे भी संघ के सहयोग के लिए समर्पित रहूंगा।

बुधवार 10 दिसम्बर को शाम 7.30 बजे टीपी नगर स्थित होटल औरा गोल्ड में हुई इस बैठक दो प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। इनमें फरवरी 2026 की छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन स्पर्धा की रूप रेखा एवं कोरबा जिला बैडमिंटन संघ कार्यकारिणी पुनर्गठन पर विचार के बाद नए निर्णय लिए गए। गोपाल शर्मा एवं श्रीमती मधु पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं गौतम साहू सहसचिव के पद पर नियुक्त किए गए हैं। संघ में विस्तार करते हुए नए सदस्य भी शामिल किए गए हैं। इनमें तापस खस्तगीर, दीपक सोनी, सूर्यकांत ठाकुर, संजय शाह एवं गौतम साहू शामिल हैं।


http://<script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8100318312950192″ crossorigin=”anonymous”></script>

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here