सरस्वती उमावि CSEB कोरबा पूर्व में भौतिक शास्त्र के व्याख्याता सतीश कुमार सिंह को मातृशोक
कोरबा। महाराणा प्रताप नगर तिफरा निवासी स्व. हरिद्वार सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा देवी का बुधवार 17 दिसंबर की शाम 6 बजे 90 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। वे विष्णु प्रताप सिंह, त्रिभुवन सिंह, राकेश कुमार सिंह, सरस्वती उच्चतर माध्यम विद्यालय सीएसईबी कोरबा पूर्व में भौतिक शास्त्र के व्याख्याता सतीश कुमार सिंह की मां एवं नवभारत रायपुर के कर्मी संजय सिंह की बड़ी मां हैं। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से यदुनंदन नगर स्थित मुक्तिधाम के लिए दोपहर 1:00 बजे निकलेगी। अंतिम संस्कार बिलासपुर स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।






