कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष का दायित्व डॉ. विजय राठौर को सौंपा गया है। नियुक्ति पर उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। डा. राठौर ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका वे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। अपनी सम्पूर्ण शक्ति, सामर्थ्य और परिश्रम के साथ कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित व उत्कर्ष की ओर अग्रसर करने कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि सब मिलकर सेवा, संगठन और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेंगे।