बदलाव की आस लिए जनता से मिल रहा भाजपा प्रत्याशी लखन लाल को भरपूर आशीर्वाद

Share Now

गांव-गांव और गली-गली में सघन जनसंपर्क में जुटे पूर्व महापौर व भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के सादगी पूर्ण व्यक्तित्व से जनता प्रभावित

कोरबा(theValleygraph.com)। भारतीय जनता पार्टी कोरबा विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व महापौर लखन लाल देवांगन गांव-गांव और गली-गली में जनता के बीच पहुंचकर आम जनमानस से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। सरल सौम्य और सादगी पूर्ण व्यक्तित्व ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लखन लाल देवांगन का राजनीति जीवन किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने पार्षद से लेकर महापौर और विधायक के रूप में जनता का सेवा किया। कोरबा में महापौर रहते विकास कार्यों से कोरबा को पहचान दिलाने वाले में से एक हैं। वे जब पद में रहे हैं तो भी लोगों के बीच में थे और जब नहीं थे तो भी निरंतर आम जनमानस के बीच प्रत्येक कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों की सुख-दुख को सुनते थे। आज जब उन्हें कोरबा से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया तो लोगों का भरपूर आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। कोरबा की जनता इस बार बदलाव चाहती है लंबे समय से कांग्रेस के विधायक एवं उनके कुशासन से जनता रुष्ट हो चुकी है‍। लखन देवांगन बांकीमोंगरा छुराकछार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लगातार गांव गांव गली गली जनता जनार्दन से भरपूर आशीर्वाद ले रहे हैं। उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी स्थानीय लोग भी समर्थन कर रहे हैं।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

ABEO को भारी पड़ी युक्तियुक्तकरण में मनमानी, शिक्षक साझा मंच की मांग कर कार्यवाही, कटघोरा से बम्हनीडीह तबादला

कटघोरा के ABEO को युक्तियुक्तकरण में मनमानी भारी पड़ी। शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी…

1 hour ago

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को एक माह बीते पर नहीं मान रहे 70 शिक्षक, बन रही ज्वाइनिंग से इंकार वालों की लिस्ट

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को एक माह बीते चुके हैं पर ऐसे 70 अतिशेष शिक्षक अब…

1 day ago

कोमा में था 6 साल का मासूम नीरज, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 दिन इलाज कर डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में सफल इलाज कर छह साल के एक बच्चे…

1 day ago

एकलव्य आदर्श विद्यालय छुरी कला में NCC स्क्रीनिंग, अपनी कुशलता और दक्षता साबित कर चुने गए 25 कैडेट्स

बुधवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी कला की NCC इकाई में शैक्षणिक सत्र 2025-26…

2 days ago