Home छत्तीसगढ़ स्टेट कराते चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्पर्धा में...

स्टेट कराते चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्पर्धा में टॉप 10 फाइटर चुने गए अभिषेक

223
0
Oplus_16908288

एसके कराते स्पोर्ट्स एकेडमी बांकी मोंगरा के 12 बच्चों ने हिस्सा लिया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोरबा जिले का मान बढ़ाया।

कोरबा। डीपी विप्र महाविद्यालय बिलासपुर में 27 एवं 28 दिसंबर को दो दिवसीय राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 515 खिलाड़ियों (छात्र-छात्राएं) ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता जूनियर, सब-जूनियर एवं सीनियर वर्गों में 5 वर्ष से लेकर 21 प्लस आयु वर्ग तक आयोजित की गई। आयोजन में मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे। अध्यक्षता महेश दुबे ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अमरनाथ सिंह, अख्तर खान उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन के माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

खासकर बांकी मोंगरा के एसके कराते स्पोर्ट्स एकेडमी के 12 बच्चों ने हिस्सा लिया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोरबा जिले का मान बढ़ाया। इनमें युवान कुर्रे ने 2 रजत पदक, आलोक महंत 1 रजत 1 कांस्य, अंशिका मिश्रा 1 स्वर्ण पदक, अभिषेक सिंह 1 स्वर्ण 1 रजत, झील कुर्रे 1 स्वर्ण 1 रजत, ख़ुशी सिंह 1 कांस्य पदक, सामिया 1 स्वर्ण पदक,कुनाल कश्यप 2 कांस्य पदक, दामिनी कुमारी 1 कांस्य पदक, हिना पटेल 1 स्वर्ण पदक, रीना पटेल ने 1 रजत पदक के साथ जीत हासिल की।

5 स्वर्ण, 5 रजत 6 कांस्य समेत कुल 16 पदकों के साथ सभी खिलाड़ी स्टूडेंट्स 29 दिसंबर को वापस लौटे। उनकी कोच प्रेरणा मुनि ने बताया कि खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया। परीक्षाएं होने के कारण वे घर के अलावा रविवार को ही अकादमी आ कर अभ्यास कर पाते थे। फिर भी बच्चों ने अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। प्रतिभावान छात्र अभिषेक सिंह ने प्रतियोगिता के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में अपना स्थान बनाया।

राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के महासचिव अविनाश सेठी एवं छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चंद्रा, विनायक पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमति रंजीता गुप्ता एवं ज्योति चोपड़ा के साथ पूरे कराते परिवार, विद्यालय परिवार ने बच्चों को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


प्रतिभा साबित कर ये चुने गए 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

प्रतियोगिता के 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में ममता कश्यप 3 स्वर्ण, नव्या साहू 2 स्वर्ण, 1 रजत, अनय दास 2 स्वर्ण, हिमांशी साहू 2 स्वर्ण, अभिषेक सिंह 1 स्वर्ण, 1 रजत, भुवन भैना 1 स्वर्ण, 1 रजत, लालिमा चंद्र 1 स्वर्ण, 1 रजत, पलक साहू 1 स्वर्ण, 1 रजत, शेरा मारिया एंथोनी 1 स्वर्ण, 1 रजत, विप्र वर्निता पाठक 1 स्वर्ण, 1 रजत शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here