Home छत्तीसगढ़ विधिक जागरूकता शिविर@AK गुरुकुल & रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय ढेलवाडीह, चलचित्र देख अपने...

विधिक जागरूकता शिविर@AK गुरुकुल & रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय ढेलवाडीह, चलचित्र देख अपने अधिकारों से रूबरू हुए स्टूडेंट्स

166
0
Oplus_16908288

कोरबा/ढेलवाडीह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा एवं AK गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान AK गुरुकुल कॉलेज, रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय ढेलवाडीह एवं AK कम्प्यूटर्स एजुकेशन हब के छात्र छात्राओं ने अपने विधिक अधिकारों की जानकारी प्राप्त की। विधिक विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हुए जागरुक बनने प्रेरित किया। उन्हें स्वयं जागरूक बन अपने परिवार और मित्रों को भी जागरूक करने प्रोत्साहित किया। AK ग्रुप के डायरेक्टर अक्षय कुमार दुबे ने बताया कि समय समय पर संस्थान द्वारा इस तरह की अनुकरणीय गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इससे हमारे विद्यार्थियों को भविष्य में देश जागृत, जागरूक और समर्थ नागरिक बनने में मदद मिलेगी। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने संस्थान के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here