Home छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद की भांति चरित्र में निडरता के साथ मानवता व सेवा...

स्वामी विवेकानंद की भांति चरित्र में निडरता के साथ मानवता व सेवा की भावना धारण करें युवा: डाॅ प्रशांत

4
0
Oplus_16908288

कमला नेहरु महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

कोरबा। कमला नेहरु महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर के मुख्य अतिथि रहे काॅलेज के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद के संदेशों को आत्मसात करने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चरित्र में निडरता के साथ मानवता और सेवा की भावना धारण करें। मन में आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाएं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इन्हीं गुणों के बूते भविष्य में आप जिम्मेदार नागरिक बनकर देश को गौरवांन्वित करने के काबिल बन सकते हैं।

काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डाॅ बोपापुरकर ने आगे कहा कि स्वामीजी ने भारतीय संस्कृति को पश्चिमी दुनिया में पहुंचाया। शिकागो के धर्म संसद में देश का प्रतिनिधित्व किया और भारत में पुर्नजागरण के अग्रदूत बने। कार्यक्रम में एनएसएस जिला संगठक वायके तिवारी की अगुआई में “भूमंडल पर युगों युगों तक व्याप्त विवेकानंद रहे” सामूहिक गीत गाया गया। निस्वार्थ सेवा और चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए सहायक प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वामीजी के संदेशों, शिकागो भाषण में भारतीय वेदांत एवं उपनिषदों के सार को प्रस्तुत कर भारतीय चिंतन को वैश्विक पहचान समेत अन्य संदेशों पर चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं किशोर चौहान, तुलसी मैत्री, यशवंत दीक्षित, युवराज थवाईत, सानिया परवीन ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से काॅलेज के छात्र कार्यक्रम अधिकारी गोविंद माधव उपाध्याय, विशुभा सिंह, प्रीति महंत, निकिता अग्रवाल, कविता पटेल समेत अन्य सहायक प्राध्यापकों व कर्मियों ने सहभागिता दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here