Home छत्तीसगढ़ वसंत पंचमी पर AK गुरुकुल कॉलेज एवं रानी लक्ष्मी बाई स्कूल में...

वसंत पंचमी पर AK गुरुकुल कॉलेज एवं रानी लक्ष्मी बाई स्कूल में विधि विधान से की गई मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

25
0

एके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर अक्षय कुमार दुबे के पिताजी गिरीश कुमार दुबे एवं माताजी श्रीमती कमलेश दुबे ने पूजन विधि पूर्ण की। भव्य मंदिर के उद्घाटन के साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं एवं पिछली कक्षा की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत-सम्मानित किया गया।

कोरबा। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर देलवाडीह स्थित एके गुरुकुल महाविद्यालय एवं रानी लक्ष्मी बाई हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती के भव्य मंदिर का उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम महिलाओं एवं बालिकाओं ने कलश यात्रा निकाली गई के, जिसमें देलवाडीह एवं आस पास निवासरत श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। कलश स्थापना उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजन एवं अनुष्ठान पूर्ण किया गया। हवन किया गया और महाआरती के बाद 151 बालिकाओं को कन्या भोज कराया गया। मुख्य यजमान के रूप में एके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर अक्षय कुमार दुबे के पिताजी गिरीश कुमार दुबे एवं माताजी श्रीमती कमलेश दुबे ने पूजन विधि पूर्ण की। साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं एवं पिछली कक्षा की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत-सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ अनुष्ठान देर शाम तक चला। कार्यक्रम में एके गुरुकुल महाविद्यालय एवं रानी लक्ष्मी बाई हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और उनके पालकों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here