Home छत्तीसगढ़ स्वच्छता की ऐतिहासिक शपथ : हस्ताक्षर अभियान में कोरबा ने गढ़ा नया...

स्वच्छता की ऐतिहासिक शपथ : हस्ताक्षर अभियान में कोरबा ने गढ़ा नया कीर्तिमान, कमला नेहरु काॅलेज की टीम ने बढ़-चढ़कर दिया योगदान

32
0

इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि स्वच्छता न केवल सभी की जरुरत व अधिकार है, बल्कि उसे प्राप्त करने के लिए सार्थक पहल में सहभागी बनना हम सभी की जिम्मेदारी भी है। आज इस अभियान में सम्मिलित हुए प्रत्येक व्यक्ति ने अपने हस्ताक्षर से यह साबित किया है कि कोरबा के नागरिक अगर ठान लें, तो उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं।

कोरबा। स्वच्छता शपथ के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम कोरबा द्वारा आयोजित हस्ताक्षर महा अभियान में कमला नेहरु महाविद्यालय परिवार ने भी स्वस्फूर्त सहभागिता दर्ज कराई। प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर की अगुआई में कार्यक्रम स्थल पहुंचे महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, एनएसएस-एनसीसी इकाई एवं छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर कोरबा का नाम गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रेकार्ड कायम करने योगदान सुनिश्चित किया। इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि स्वच्छता न केवल सभी की जरुरत व अधिकार है, बल्कि उसे प्राप्त करने के लिए सार्थक पहल में सहभागी बनना हम सभी की जिम्मेदारी भी है। आज इस अभियान में सम्मिलित हुए प्रत्येक व्यक्ति ने अपने हस्ताक्षर से यह साबित किया है कि कोरबा के नागरिक अगर ठान लें, तो उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं।

घंटाघर चैक से पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मार्ग पर हस्ताक्षर महाअभियान के लिए भव्य आयोजन किया गया था। शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे के बीच चलाए गए दो घंटे के महा अभियान में कोरबा ने 15 हजार 563 हस्ताक्षर के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दो घंटे में दस हजार का लक्ष्य केवल 20 मिनट में ही हासिल कर लिया गया था, जिसके बाद भी लोग स्वस्फूर्त पहंुचे और हस्ताक्षर कर कोरबा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचाने सहभागिता दर्ज कराई। कोरबा की इस स्वर्णिम उपलब्धि में कमला नेहरु महाविद्यालय परिवार की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। महाविद्यालय को स्टाॅल क्रमांक 20 आवंटित किया गया था। जहां हस्ताक्षर कर कोरबा की इस ऐतिहासिक सफलता के साक्षी बनने वालों में प्रमुख रुप से कमला नेहरु महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर, भूगोल विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, एनएसएस जिला संगठक वायके तिवारी, अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष बृजेश तिवारी, फारेस्ट्री के विभागाध्यक्ष डाॅ सुनील तिवारी, टीव्ही नरसिम्हम, वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक एके सोनी, शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डाॅ भारती कुलदीप, प्राणीशास्त्र के सहायक प्राध्यापक वेदव्रत उपाध्याय, ओपी साहू, आशुतोष शर्मा, श्रीमती प्रीति द्विवेदी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गोविंद माधव उपाध्याय, डाॅ सीमा सोनी, राकेश गौतम, सुरेंद्र कुर्रे, श्रीमती अंचल अग्रवाल, प्रीति महंत, विशुभा सिंह, निकिता अग्रवाल, कविता पटेल, भूमिका चंद्रा, विजेंद्र नामदेव, वरिष्ठ लिपिक अमृत कुमार श्रीवास्तव, अशोक सोनी, कंप्यूटर आॅपरेटर संजय रजक, चतुर्थ वर्ग कर्मी दिलीप कुमार समेत बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here