कोरबा। शुक्रवार 6 फरवरी को NTPC के इंजीनियर सीवी गजभिये का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर NTPC कोरबा इंटक कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्सव में शरीक हुए यूनियन के साथियों ने उपहारों के साथ उन्हें स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की।
एनटीपीसी कोरबा में इंजीनियर (सी एंड आई मेंटेनेंस) सीवी गजभिये इंजीनियर के जन्मदिन का यह कार्यक्रम शुक्रवार की शाम एनटीपीसी टाउनशिप स्थित INTUC ऑफिस में आयोजित किया गया था। सर्वप्रथम फूलों के गुलदस्ते से श्री गजभिये का अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात केक काटा गया और उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रेषित की गई। इस अवसर पर यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। मुख्य रूप से एनटीपीसी कोरबा इंटक के जनरल सेक्रेटरी एनके तिवारी, जेपी पांडे एवं अन्य सदस्य भी इस मौके पर मौजूदगी दर्ज कराते हुए स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।