Home छत्तीसगढ़ योग हमें थकान और तनाव से मुक्त होकर ऊर्जा से लबरेज रहने...

योग हमें थकान और तनाव से मुक्त होकर ऊर्जा से लबरेज रहने की विधि सिखाता है: डाॅ प्रशांत बोपापुरकर

36
0

कमला नेहरु काॅलेज कोरबा में बीएड पाठ्यक्रम के योग शिक्षा के अंतर्गत योगाभ्यास का विशेष सत्र आयोजित, बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थियों ने आज सुबह 7.30 बजे कॉलेज परिसर में किया सामूहिक योगाभ्यास

कोरबा। बीएड पाठ्यक्रम में योग शिक्षा के तहत कमला नेहरु महाविद्यालय में विशेष सत्र आयोजित किया गया। मंगलवार की सुबह 7.30 बजे बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। प्राणायाम एवं योग के विभिन्न आसनों की क्रिया विधि को समझते हुए सेहत को लेकर उनके महत्व के बारे में विस्तार के जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि योग से जुड़कर हमें शारीरिक थकान के साथ मानसिक तनाव को दूर कर जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा का संचार करने मदद मिलती है। उन्होंने प्राध्यापकों व बीएड प्रशिक्षार्थियों को अपनी नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करने करने प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम कमला नेहरु महाविद्यालय कोरबा के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। बीएड प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थियों को महाविद्यालय प्रांगण में योग अभ्यास कराया गया। प्राचार्य डॉ बोपापुरकर द्वारा इस दौरान योग आसन, योग के महत्व एवं प्राणायाम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गईगई। शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डाॅ भारती कुलदीप एवं बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र अध्यापक विकास पटेल ने सभी को योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विभागाध्यक्ष डॉ भारती कुलदीप, सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति द्विवेदी, नितेश कुमार यादव, शंकर लाल यादव, कुणाल दासगुप्ता उपस्थित समेत बीएड के प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here