Home छत्तीसगढ़ शैक्षणिक भ्रमण के लिए विशाखापट्टनम रवाना हुए कमला नेहरू काॅलेज के बीएड...

शैक्षणिक भ्रमण के लिए विशाखापट्टनम रवाना हुए कमला नेहरू काॅलेज के बीएड प्रशिक्षार्थी, प्राचार्य डॉ प्रशांत ने शुभकामनाएं प्रदान कर स्टेशन से किया विदा

40
0

कोरबा। बैचलर ऑफ एजुकेशन के द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रायोगिक कार्य अंतर्गत कमला नेहरू महाविद्यालय के बीएड प्रशिक्षार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। महाविद्यालय में अध्ययनरत बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष से करीब 70 प्रशिक्षार्थियों के दल ने कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस से इस भ्रमण के लिए सोमवार को अपनी यात्रा शुरू की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने प्रशिक्षार्थियों एवं शिक्षा संकाय के मार्गदर्शक शिक्षकों को रेलवे स्टेशन पहुंचकर शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने परंपरा अनुरूप नारियल फोड़कर भ्रमण दल को विधिवत विदा किया। प्राचार्य डाॅ बोपापुरकर ने बताया कि 16 फरवरी को शुरू होकर यह पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 20 फरवरी को पूर्ण होगा और अध्ययन-अध्यापन की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नए अनुभवों को संग्रहित कर प्रशिक्षार्थी कोरबा वापसी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here