Home छत्तीसगढ़ युवक ने खुद ही चला दिया अपने गले पर चाकू, फिर कुएं...

युवक ने खुद ही चला दिया अपने गले पर चाकू, फिर कुएं में कूद गया, वजह जानकर सन्न रह गए लोग

191
0

कोरबा। जिले के कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेदर कोना में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय युवक ने कथित रूप से पहले अपने गले पर चाकू चला लिया और इसके बाद घर से भागकर पास के एक कुएं में कूद गया। गंभीर हालत में उसे कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन वह वहां से भी भाग निकला। बाद में ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेदर कोना निवासी 25 वर्षीय रामकृष्ण ने आज सुबह अचानक अपने गले पर चाकू से वार कर लिया। घटना के बाद वह घर से निकलकर भागा और गांव के एक कुएं में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुएं से बाहर निकाला, किंतु वह पुनः भागने लगा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे काबू में किया।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना कोरबा पुलिस को दी गई। युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने में जुटी हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसकी एक रिश्तेदार सती कुर्रे ने बताया कि उसे भूत-प्रेत का भय सताता था और वह अक्सर डरा हुआ रहता था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल युवक का इलाज जारी है तथा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here