कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की अनुषंगी कंपनियों में तबादला आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य प्रबंधक, महाप्रबंधक व उप प्रबंधक समेत विभिन्न कंपनियों के कई अफसर इधर से उधर कर दिए गए हैं। इनमें SECL, MCL, NCL, ECL, WCL व BCCL समेत अन्य कंपनियों के अफसरों को नए पदस्थापना स्थल पर पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। महाप्रबंधक राजेश वी नायर, कार्मिक कार्यकारी स्थापना प्रभाग, कोल भवन कोलकाता ने इस संबंध में 17 फरवरी को आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ प्रबंधक सौरव दास को जहां कोल इंडिया लिमिटेड के हेडक्वार्टर से WCL भेज दिया गया है वहीं NCL में डिप्टी मैनेजर दिनकर तिवारी को CIL हेडक्वार्टर पोस्टेड किए गए हैं।







