NTPC कोरबा इंटक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित, फूलों से स्वागत अभिनंदन के बाद तकनीशियन ग्रेड III (विद्युत) रोहित कुमार पटेल एवं ऑपरेशन ग्रेड II (ओ एंड एम) योगेश कुमार नेटी को उपहार भेंटकर प्रदान की गई स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएं।
कोरबा। जमनीपाली स्थित एनटीपीसी टाउनशिप में बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के अध्यक्ष जी. संजीव रेड्डी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। साथ ही आगामी दिनों में पड़ रहे INTUC के राष्ट्रीय सचिव (National Secretary) बाबर सलीम पाशा का जन्मदिन भी मनाया गया। आज ही के दिन एनटीपीसी कोरबा में कार्यरत तकनीशियन ग्रेड III (विद्युत) रोहित कुमार पटेल एवं ऑपरेशन ग्रेड II (ओ एंड एम) योगेश कुमार नेटी का भी जन्मदिन सेलीब्रेट किया गया। अवसर पर एनटीपीसी कोरबा इंटक कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदाधिकारियों की मौजूदगी में इंटक परिवार के श्रमिक बंधुओं ने श्री पटेल एवं श्री नेटी के साथ हर्ष पूर्वक केक काटा। फूलों के गुलदस्ते से स्वागत अभिनंदन के बाद उपहार एवं स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की गई। जन्मदिवस के इस भव्य सेलिब्रेशन में प्रमुख रूप से एनटीपीसी इंटक के एडिशनल सेंट्रल लीडर केपी चंद्रवंशी, एनटीपीसी कोरबा इंटक के महासचिव एनके तिवारी, कार्यकारिणी अध्यक्ष गौरव झा समेत पदाधिकारी एवं सदस्य साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।