प्रमुख वक्ता के रूप में शोध निदेशक जेजेटीयू विशेषज्ञ, केन्द्रीय हिंदी निदेशालय उच्चतर शिक्षा संस्थान (रूसा) भारत सरकार में अकादमिक काउंसलर इग्नू डॉ. विदुषी शर्मा, जैव पर्यावरण विभाग, एपीएस यूनिवर्सिटी रीवा मध्यप्रदेश के सह प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार तिवारी, राजेन्द्र महाविद्यालय छपरा, बिहार के भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम कुमार सिंह शामिल होंगे।
कोरबा। शासकीय महाविद्यालय करतला और शासकीय नवीन महाविद्यालय रामपुर के संयुक्त प्रबंधन में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे करतला के सद्भावना भवन में किया जाएगा।
19 और 20 फरवरी को होने वाली इस संगोष्ठी का विषय विकसित भारत @2047: आत्मनिर्भरता नवाचार एवं समावेशी विकास है। संगोष्ठी का शुभारंभ सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि डीएफओ कोरबा प्रेमलता यादव (IFS) करेंगी। प्रमुख वक्ता के रूप में शोध निदेशक जेजेटीयू विशेषज्ञ, केन्द्रीय हिंदी निदेशालय उच्चतर शिक्षा संस्थान (रूसा) भारत सरकार में अकादमिक काउंसलर इग्नू डॉ. विदुषी शर्मा, जैव पर्यावरण विभाग, एपीएस यूनिवर्सिटी रीवा मध्यप्रदेश के सह प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार तिवारी, राजेन्द्र महाविद्यालय छपरा, बिहार के भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम कुमार सिंह शामिल होंगे। आयोजन समिति के संरक्षक गवर्नमेंट कॉलेज करतला, रामपुर के प्राचार्य मृगेश कुमार यादव, संयोजक राजनीतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार यादव, आयोजन सचिव भूगोल विभाग की एचओडी डॉ. सपना मिश्रा, कोषाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष पीएस यादव, सदस्य वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीतिलता मिंज व अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष मनीषा मिंज टोप्पो हैं। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के विभिन्न आयामों यथा आत्मनिर्भरता, नवाचार एवं समावेशी विकास का बहुआयामी विश्लेषण करना है। यह गोष्ठी विद्वानों और शोधार्थियों को एक संयुक्त मंच प्रदान करेगी, जहां वे विकसित भारत की व्यवहार्यता, लाभ और सीमाओं पर रचनात्मक विमर्श कर सकेंगे। संगोष्ठी का प्रयास इस दिशा में एक समावेशी, सहभागी और बौद्धिक विमर्श को आगे बढ़ाना है। आयोजक मंडल ने अधिक से अधिक शोधार्थियों, छात्रों व प्राध्यापकों से शामिल होने का आह्वान किया है।
डॉ. जीए घनश्याम के मुख्य आतिथ्य में समापन समारोह शुक्रवार 20 फरवरी को
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. जी. ए. घनश्याम, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय कुई-कुकदुर जिला-कबीरधाम होंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष मृगेश कुमार यादव, प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय करतला जिला-कोरबा, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मनीष कुमार साव (परीक्षा नियंत्रक) (पं. सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर) मौजूद रहेंगे। आयोजन के समन्वयक डॉ. संजय कुमार यादव, आयोजन सचिव का दायित्व डॉ. सपना मिश्रा निभा रही हैं।







