Home छत्तीसगढ़ अमरकंटक में प्रकृति के बीच 92 हजार पुस्तकों का भव्य केंद्रीय ग्रंथालय...

अमरकंटक में प्रकृति के बीच 92 हजार पुस्तकों का भव्य केंद्रीय ग्रंथालय देख उत्साहित हुए KN कॉलेज के स्टूडेंट्स

88
0

कमला नेहरू काॅलेज के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के विद्यार्थियों ने किया अमरकंटक का शैक्षणिक भ्रमण

कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में अध्ययनरत पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने अमरकंटक का शैक्षणिक भ्रमण किया। एक ओर जहां उन्होंने हरे-भरे वनों एवं शुद्ध जलवायु के महत्व को नजदीकी से जाना, प्रकृति के बीच इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में 92 हजार पुस्तकों का विशाल संग्रह देख काफी उत्साहित हुए।

प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में यह दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 6 एवं 7 मार्च को आयोजित किया गया। कमला नेहरू महाविद्यालय में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के सहायक प्राध्यापक रामकुमार श्रीवास के नेतृत्व में बीलिब और एमलिब एंड आईएससी के छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम श्री ज्वालेश्वर धाम, अमरकंटक स्थित धर्म स्थलों, विभिन्न शक्ति पीठों का दर्शन किया। सोन नदी उद्गम स्थल, माई की बगिया, भव्य जैन मंदिर, कपिल धारा, दूध धारा एवं मां नर्मदा के पवित्र उद्गम स्थल के आस-पास की मनोरम वादियों का आनंद उठाया। इस भ्रमण दल में प्रमुख रुप से सुरेंद्र कुर्रे, ओकेश्वर, देवेंद्र, राजेंद्र, संध्या कश्यप, नेहा जगत, आराधना, दुर्गेश्वरी, निकिता, कविता व साबी समेत अन्य शामिल रहे। इस अकादमिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक का भ्रमण किया। विशेषकर कैम्पस में स्थित प्रो. रामदयाल मुंडा सेंट्रल लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। लाइब्रेरी में कार्यरत सेल्फ प्रोफेशनल असिस्टेंट योगेश कुमार से भेंट कर उनके मार्गदर्शन में वहां की कार्यविधि से परिचित हुए। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी ग्रंथालय के संचालन व अपनी शिक्षा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण बातों को प्रायोगिक तौर पर रुबरु हुए। पुस्तकालय के विभिन्न विभागों के साथ इस 92 हजार पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं एवं रिसर्च जर्नल के विशाल संग्रह को देख वे काफी उत्साहित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here