Home छत्तीसगढ़ डाॅ. अल्का दुबे ने काॅमर्स में हासिल की पीएचडी की उपाधि

डाॅ. अल्का दुबे ने काॅमर्स में हासिल की पीएचडी की उपाधि

180
0

बिलासपुर/कोरबा। ऊर्जानगर दीपका से एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी राधाकृष्ण दुबे की सुपुत्री डाॅ.(श्रीमती) अल्का दुबे ने काॅमर्स में डाक्टोरेट (PhD) की उपाधि हासिल की है। उन्होंने अपने टाॅपिक “IMPACT OF DIGITAL MARKETING ON ONLINE BUYING BEHAVIOUR OF YOUNG CUSTOMERS IN CHHATTISGARH WITH REFERENCE TO ELECTRONIC GOODS” पर शोध कार्य पूर्ण कर यह सफलता पाई। वर्तमान में स्वामी आत्मानंद स्कूल पलारी (बलोदाबाजार) में काॅमर्स की व्याख्याता डाॅ. अल्का ने डाॅ सीवी रमन विश्वविद्यालय करगीरोड-कोटा, बिलासपुर में डिपार्टमेंट आफ काॅमर्स एंड मैनेजमेंट के प्राध्यापक डाॅ विवेक बाजपेयी के मार्गदर्शन में अपना शोध पूरा किया। उनकी इस सफलता पर उनकी माताजी श्रीमती प्रभा दुबे एवं पति अंचल तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here