भाजपा सरकार में पूरा हुआ था प्रदेश के 8 लाख गरीब परिवारों के पक्का मकान का सपना :- लखनलाल

Share Now

भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने किया पथर्रीपारा के रामपुर बस्ती का दौरा। कहा- कांग्रेस ने केवल नारा दिया लेकिन मोदी सरकार ने जो छत्तीसगढ़ को दिया वह उपलब्धियों से भरा एतिहासिक प्रकल्प है।

कोरबा। भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन पथर्रीपारा के रामपुर बस्ती और सीएसईबी में पदयात्रा कर जनता से रूबरू हुए तथा जन आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री आवास को लेकर उन्होंने प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार एवं सरकार में बैठे मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबी हटाओ का झूठा नारा देने वाली छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने गरीबों के 16 लाख पक्का मकान बनने नहीं दिए।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सपना होता है कि हमारा भी पक्का मकान हो। केंद्र की मोदी सरकार इसके लिए आवास योजना लागू की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में प्रदेश में 8 लाख गरीबों का पक्का मकान का सपना पूरा हुआ।

कांग्रेस सरकार आने के बाद मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आवास योजना को फाइल में दबा कर रख दिया गया। उसे लागू होने नहीं दिया और 16 लाख आवास नहीं बन पाया।

केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ को बहुत कुछ दे रही। दाना दाना धान की खरीदी‌ से लेकर केंद्रीय राशि में राज्य का हिस्सा 33% से बढ़ाकर 43% किया। आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों लोगों का मुफ्त में इलाज किया।

33 लाख से अधिक शौचालय का निर्माण, 5 लाख 15 हजार से अधिक गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 66 लाख से अधिक जन धन का खाता खोलने का काम, 40 लाख किसानों के खातों में सम्मान निधि तथा मनरेगा में रोजगार दिया।

छत्तीसगढ़ की जनता को लाभ पहुंचाया ये मोदी सरकार की छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं कांग्रेस ने लोक लुभावने प्रलोभन देकर भ्रष्टाचार किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

CGPSC: कलेक्टर ने स्कूल-कॉलेज के प्राचार्यों को भेजा Question, पूछा- आपकी संस्था में कितने कम्प्यूटर हैं, बिना देर जवाब पेश करें

कोरबा जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षाओं के…

6 hours ago

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने की “मोर दुआर-साय सरकार” महाभियान के तहत आवास अभियान की शुरुआत

कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना. ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी "मोर दुआर-साय…

6 hours ago

कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने PM मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मत्स्य कृषक को प्रदान किया पिकअप वाहन

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों आज…

6 hours ago

College Alert : PG सम सेमेस्टर व UG 2nd सेमेस्टर के ऑनलाइन Exam फॉर्म भरने AU का पोर्टल खुला, 15 से 25 अप्रैल तक मौका

शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के नियमित, स्वाध्यायी परीक्षार्थी, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा…

10 hours ago

क्रिकेट महाकुम्भ : पहले मैच में RCC-11 ने मारी बाजी, बरपाली चैंपियंस के नाम रहा 5वें दिन का दूसरा मुकाबला

कोरबा: रोशनी से जगमगाया मैदान, क्रिकेट के सितारों ने बिखेरा जलवा – डॉ. बंशी लाल…

14 hours ago

NKH ने दिलाई मेट्रोसिटी की दौड़ से राहत, गोल्डन ऑवर में हृदयरोगियों को त्वरित उपचार से मिल रहा नया जीवन

कोरबा। एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने 23 मई 2023 को कैथलैब प्रारम्भ किया, उसने जिले…

15 hours ago